बिजनेस

Sagility india share: जब से मार्केट में आया रोज लगा रहा दौड़, कमाई से निवेशक गदगद

Sagility India Share: सगिलिटी इंडिया के शेयरों में आज 5% की तेजी आई, जेफरीज़ ने स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग दी और Rs 52 का टारगेट प्राइस तय किया। जानें क्यों सगिलिटी मजबूत रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ के लिए तैयार है।

Image

सगिलिटी इंडिया के शेयरों में रोज लग रहा अपर सर्किट।

Photo : iStock

Sagility India Share: सगिलिटी इंडिया (Sagility India) के शेयरों ने आज बीएसई पर 5% की तेजी दर्ज की और नया ऐतिहासिक उच्चतम स्तर 46.09 रुपये पर पहुंच गए। यह उछाल तब आया जब वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ (Jefferies) ने इस स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग जारी की और इसके लिए 52 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया।

Jefferies का सकारात्मक दृष्टिकोण और 18% अपसाइड की संभावना

जेफरीज़ के अनुसार, सगिलिटी के शेयरों में 18% का अपसाइड पोटेंशियल है, जो इसकी पिछली क्लोजिंग कीमत से अधिक है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सगिलिटी अगले कुछ वर्षों में लगातार डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ हासिल करने के लिए मजबूत स्थिति में है।

D&A लागत और डीलिवरेजिंग से लाभ की संभावना

जेफरीज़ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सगिलिटी को डिप्रीसिएशन और एंपोर्टाइजेशन (D&A) लागत के सामान्य होने और डीलिवरेजिंग से फायदा होगा, जो प्रति शेयर आय (EPS) में वृद्धि को बढ़ावा देंगे।

FY25-27 के लिए मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद

जेफरीज़ ने अनुमान लगाया है कि सगिलिटी का प्रदर्शन FY25-27 के दौरान मजबूत रहेगा, और इसके रेवेन्यू में 12% का कंपाउंड एन्युअल ग्रोथ रेट (CAGR) और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 40% की वृद्धि देखने को मिलेगी।

US हेल्थकेयर सेक्टर में सगिलिटी की स्थिति मजबूत

ब्रोकरेज फर्म ने यह भी नोट किया कि सगिलिटी के पास US हेल्थकेयर सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी लाभप्रदता को बढ़ाने के लिए कई रणनीतिक कदम हैं, जो इसे BPM (बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट) इंडस्ट्री में विकास के अवसरों का लाभ उठाने में मदद करेंगे।

सगिलिटी इंडिया के शेयरों में जबरदस्त वृद्धि

पिछले एक महीने में सगिलिटी इंडिया के शेयरों में 57.6% की बढ़त देखी गई है, जबकि पिछले दो सप्ताह और एक सप्ताह में यह क्रमशः 16.3% और 15.2% बढ़े हैं, जैसा कि बीएसई के आंकड़ों से पता चलता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article