बिजनेस

दहाड़ा रुपया! US Dollar के सामने इतने पैसे मजबूत हुआ, जानें ताजा एक्सचेंज रेट

Rupee Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में अच्छी तेजी लौटी है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 88.79 पर खुला और कारोबार के अंत में 88.57 पर बंद हुई हुआ, जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

दहाड़ा रुपया

दहाड़ा रुपया

Rupee Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज लंबी छलांग लगाई है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत खुला। अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 16 पैसे चढ़कर 88.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दीर्घकालिक स्थिति को लेकर चिंताओं के बीच अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से निचले स्तर पर रुपये को समर्थन मिला। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और विदेशी पूंजी निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

छह पैसे मजबूत खुला था रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.79 पर खुला। फिर 88.67 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। बाद में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये 16 पैसे चढ़कर 88.57 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यानी एक्सचेंज रेट 88.57 प्रति डॉलर रहा। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 88.73 पर बंद हुआ था।

डॉलर इंडेक्स में भी तेजी

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.65 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। वहीं, सेंसेक्स 335.97 अंक की छलांग के साथ 83,871.32 अंक पर और निफ्टी 120.60 अंक के लाभ से 25,694.95 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,114.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस कारण रुपये में आई तेजी

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता में वृद्धि और डॉलर के कमजोर होने के कारण मंगलवार को रुपये में तेजी आई।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार के ‘शटडाउन’ के खत्म होने की उम्मीदों ने वैश्विक बाजार की कारोबारी धारणा को मजबूत किया। चौधरी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में तेजी और डॉलर में कमजोरी के चलते रुपये के थोड़े सकारात्मक रुख़ के साथ कारोबार करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और आयातकों की डॉलर मांग इस बढ़त को सीमित कर सकती हैं। अमेरिकी सरकार के ‘शटडाउन’ के खत्म होने के साथ ही बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 88.30 से 88.80 के बीच रहने की उम्मीद है।’’

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार
आलोक कुमार Author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article