बिजनेस

क्रूड-डॉलर के दंगल में पिटा रुपया, 33 पैसे टूटकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर, फ्यूचर्स में भी बड़ी गिरावट

रुपया इस समय क्रूड और डॉलर के डबल प्रेशर में फंसा हुआ है। शुक्रवार को यह 33 पैसे टूटकर 94.31 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। स्पॉट के साथ-साथ फ्यूचर्स मार्केट में भी कमजोरी साफ दिख रही है, जो आगे और दबाव के संकेत दे रही है।

Image

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी

USDINR Today 27 March: अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव भारत के लिए महंगा पड़ रहा है। एक तरफ क्रूड महंगा हो रहा है, साथ ही डॉलर के मुकाबले के रुपये की कीमत भी घट रही है। इस तरह से फिलहाल रुपया क्रूड और डॉलर के डबल प्रेशर में फंसा हुआ है। शुक्रवार को रुपया 33 पैसे टूटकर 94.31 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। स्पॉट के साथ-साथ फ्यूचर्स मार्केट में भी कमजोरी साफ दिख रही है, जो आगे और दबाव के संकेत दे रही है। स्पॉट मार्केट में रुपया रिकॉर्ड लो पर है, जबकि फ्यूचर्स मार्केट में सभी एक्सपायरी में प्रीमियम दिख रहा है। नियर मंथ में तेज उछाल शॉर्ट टर्म घबराहट का संकेत देता है, जबकि अप्रैल और मई कॉन्ट्रैक्ट यह दिखाते हैं कि बाजार आगे भी कमजोरी की आशंका जता रहा है।

स्पॉट मार्केट में रिकॉर्ड लो पर

शुक्रवार को रुपया 33 पैसे टूटकर 94.3 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। दिन के दौरान यह 94.31 के हाई तक गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। पिछले बंद 93.98 के मुकाबले यह तेज गिरावट बताती है कि बाजार में डॉलर की मांग तेजी से बढ़ी है।

इंस्ट्रूमेंटएक्सपायरीओपनलोहाईलास्ट/क्लोजप्रीव. क्लोजबदलाव
USD/INR (Spot)स्पॉट94.1594.3194.1594.2693.9800-0.2875
USDINR Futures27 Mar 202694.0094.8294.0094.8293.3800-1.4400
USDINR Futures28 Apr 202694.2994.5794.2994.5294.2925-0.2275
USDINR Futures26 May 202694.5594.7494.5594.7094.4650-0.2375

फ्यूचर्स मार्केट में भी कमजोरी

करेंसी फ्यूचर्स में भी रुपया दबाव में दिख रहा है। अप्रैल एक्सपायरी वाला USDINR कॉन्ट्रैक्ट 94.52 पर और नियर मंथ कॉन्ट्रैक्ट 94.82 तक पहुंच गया। ऊंचे वॉल्यूम के साथ यह तेजी संकेत देती है कि बाजार आने वाले समय में भी रुपये की कमजोरी को प्राइस कर रहा है।

क्रूड 107 डॉलर के पास

ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है और टेक्निकल संकेत “Very Bullish” हैं। भारत अपनी करीब 88 प्रतिशत तेल जरूरत आयात करता है, ऐसे में महंगा क्रूड सीधे आयात बिल और चालू खाता घाटा बढ़ाता है। यही रुपये पर सबसे बड़ा दबाव बना रहा है।

डॉलर इंडेक्स मजबूत

डॉलर इंडेक्स 99.83 के स्तर पर है। भले इसमें हल्की गिरावट आई हो, लेकिन यह अभी भी मजबूत बना हुआ है। इससे उभरते बाजारों की मुद्राओं पर दबाव बना रहता है और रुपया भी इससे अछूता नहीं है।

इंस्ट्रूमेंटLTPबदलाव% बदलावहाईलोओपनप्रीव. क्लोज
Brent Crude107.29-0.72-0.67%107.35105.53106.29108.01
Crude Oil (WTI)93.72-0.76-0.80%94.2092.0893.2294.48
Gold4,439.90+59.94+1.37%4,459.004,375.524,404.884,379.96
Dollar Index99.83-0.11-0.11%99.9699.8199.9099.93

गोल्ड में तेजी

गोल्ड 1 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 4,439 डॉलर के करीब पहुंच गया है। यह संकेत देता है कि निवेशक अनिश्चितता के माहौल में सुरक्षित निवेश की ओर शिफ्ट हो रहे हैं, जिससे जोखिम वाली एसेट्स और करेंसी पर दबाव बढ़ता है।

RBI की नजर

अब बाजार की नजर Reserve Bank of India पर है। पिछले सत्र में केंद्रीय बैंक ने हस्तक्षेप कर रुपये को संभालने की कोशिश की थी। अगर गिरावट तेज होती है, तो आगे भी डॉलर बेचकर सपोर्ट दिया जा सकता है।

क्या आगे और गिरेगा रुपया

स्पॉट, फ्यूचर्स और कमोडिटी तीनों संकेत दे रहे हैं कि रुपये की कमजोरी अभी खत्म नहीं हुई है। जब तक क्रूड कीमतों में गिरावट और वैश्विक तनाव में कमी नहीं आती, तब तक करेंसी मार्केट में उतार-चढ़ाव और दबाव दोनों बने रहेंगे।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article