दुनिया

भारत के आगे झुकी मालदीव सरकार, PM मोदी पर कमेंट करने वाले मंत्री सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2024, 08:26 PM IST

Maldives Minister Mariyam Shiuna suspended: मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले जारी बयान में मालदीव सरकार ने मंत्रियों के बयान से दूरी बना ली थी।

Image

मालदीव के तीन मंत्री सस्पेंड

Maldives Minister Mariyam Shiuna suspended: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली मालदीव की मंत्री समेत तीन अधिकारियों पर गाज गिरी है। मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब भारत ने मालदीव सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाया था।

मालदीव सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि टिप्पणियों के लिए ज़िम्मेदार सभी सरकारी अधिकारियों को उनके पद से तुरंत निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले जारी बयान में मालदीव सरकार ने मंत्रियों के बयान से दूरी बना ली थी और कहा था कि सरकार ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।

भारत ने उठाया था मामला

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी के बाद भारत सरकार ने मालदीव सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि मालदीव सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत है। ये राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। इसके अलावा, सरकार के संबंधित अधिकारी ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति ने भी की थी आलोचना

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा, मालदीव सरकार की अधिकारी मरियम शिउना ने एक प्रमुख सहयोगी के नेता के खिलाफ कितनी भयावह भाषा बोली है। उन्होंने कहा, भारत मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण सहयोगी है। मोहम्मद मुइज्जू सरकार को इन टिप्पणियों से खुद को दूर रखना चाहिए और भारत को स्पष्ट आश्वासन देना चाहिए कि इस तरह के बयान सरकार की भारत को लेकर नीतियों को प्रभावित नहीं करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article