बिजनेस

Retirement Fund: EPFO ने नवंबर में जुड़े 13.95 लाख कर्मचारी, शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा

Retirement Fund: EPFO ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से नवंबर में शुद्ध रूप से 13.95 लाख सदस्य जुडे़। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं।

Image

कर्मचारी भविष्यनिधि से जुड़े लाखों नए कर्मचारी

Photo : BCCL

Retirement Fund: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय EPFO ने शनिवार को ताजा पेरोल आंकड़े जारी कर बताया कि उनसे नवंबर 2023 में शुद्ध रूप से 13.95 लाख सदस्य जोड़े। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बीते वित्त वर्ष के मुकाबले चालू वित्त वर्ष में सदस्यों की कुल शुद्ध वृद्धि अधिक बनी हुई है।

EPFO से जुड़ने वाले 57.30 प्रतिशत युवा

ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के मुताबिक निकाय ने नवंबर में शुद्ध रूप से 13.95 लाख सदस्य जोड़े। आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन महीने के दौरान लगभग 7.36 लाख नए सदस्य नामांकित हुए। इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग ही हिस्सेदारी 57.30 प्रतिशत है। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं।

सर्वाधिक इन राज्यों में EPFO से जुड़े लोग

आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन महीने में ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए लगभग 10.67 लाख सदस्य वापस आ गए। बयान के मुताबिक जोड़े गए 7.36 लाख नए सदस्यों में लगभग 1.94 लाख महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। समीक्षाधीन माह में कुल 2.80 लाख महिलाएं ईपीएफओ की योजनाओं में शामिल हुईं। सबसे अधिक सदस्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली में शामिल हुए। महाराष्ट्र 21.60 प्रतिशत शुद्ध सदस्य वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। (भाषा)

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article