बिजनेस

RIL Bonus Share: रिलायंस देगी FREE बोनस शेयर, लॉन्ग टर्म में मिलेगा फायदा, जानिए क्या है टैक्स रूल

Reliance Bonus Share: बोनस शेयर वे एडिशनल शेयर होते हैं जिन्हें कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी चार्ज के जारी करती है। सरल शब्दों में कहें तो ये पूरी तरह से पेड-अप शेयर होते हैं जो किसी कंपनी के शेयरधारकों को दिए जाते हैं।

Image

रिलायंस देगी बोनस शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस देगी बोनस शेयर
  • फ्री में मिलेंगे बोनस शेयर
  • नहीं लगेगा कोई टैक्स

Reliance Bonus Share: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का बोर्ड 5 सितंबर, 2024 को बैठक करेगा, जिसमें 1:1 के रेशियो (एक शेयर पर एक शेयर) में बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जाएगा। आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 47वीं एजीएम (सालाना आम बैठक) में अपने भाषण में आरआईएल शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की। अंबानी ने अपनी स्पीच में कहा कि मैं आज आपके साथ कुछ अच्छी खबर साझा करना चाहूंगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों को एक नोटिस भेजा है कि इसका बोर्ड 5 सितंबर को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए बैठक करेगा।

ये भी पढ़ें -

शेयरधारकों को रिवार्ड

अंबानी ने कहा कि जब रिलायंस ग्रोथ करती है, तो हम अपने शेयरधारकों को अच्छा रिवार्ड देते हैं और जब हमारे शेयरधारकों को अच्छा रिवार्ड मिलता है, तो रिलायंस तेजी से ग्रोथ करती है और अधिक वैल्यू क्रिएट करता है।

क्या होता है बोनस शेयर

बोनस शेयर वे एडिशनल शेयर होते हैं जिन्हें कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी चार्ज के जारी करती है। सरल शब्दों में कहें तो ये पूरी तरह से पेड-अप शेयर होते हैं जो किसी कंपनी के शेयरधारकों को दिए जाते हैं।

बोनस शेयर क्यों दिए जाते हैं

बोनस शेयर रिटेल निवेशकों के लिए कंपनी में निवेश को ज़्यादा आकर्षक बनाते हैं। इससे लिक्विडिटी बढ़ाकर शेयरों की कीमत कम की जाती है। शेयरधारकों को डिविडेंड देने के बजाय उन्हें एक अच्छा ऑप्शन भी माना जाता है। बोनस शेयर किसी कंपनी की अच्छी वित्तीय स्थिति को भी दर्शाते हैं।

बोनस शेयर निवेशकों को कैसे फ़ायदा पहुँचाएँगे

आरआईएल बोनस शेयर हर निवेशक के पास शेयरों की संख्या बढ़ाएँगे। मगर इससे निवेश वैल्यू नहीं बढ़ेगी, क्योंकि जिस अनुपात में बोनस शेयर जारी किए जाते हैं, उसी अनुपात में शेयर की मौजूदा मार्केट वैल्यू या कीमत घट जाती है।

हालांकि फायदा ये है कि बोनस शेयर प्राप्त करने पर बोनस शेयरधारकों को टैक्स नहीं देना पड़ता है। लंबी अवधि में, निवेशकों को लाभ तब मिलता है जब शेयरों की कीमत बढ़ती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article