बिजनेस

Reliance Industries Share Price: रिलायंस शेयर शानदार वापसी के बाद अब 1500 रुपए के होगा पार?

Reliance Share Price Today: रिलायंस के शेयरों में हाल के दिनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जहां एक सप्ताह में करीब 10% और तीन महीने में 16% का रिटर्न मिला है। हालांकि, एक साल में शेयर अभी भी 4% नीचे है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कंपनी के चार्ट पैटर्न में मजबूत तेजी दिख रही है और शेयर अब ₹1500 तक पहुंच सकता है, जिसके बाद ₹1550 तक का लक्ष्य संभव है। शेयर पर ₹1390 का स्टॉप लॉस सुझाया गया है।

Image

रिलायंस में कितनी तेजी आनी बाकी।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Reliance Share Price Today: रिलायंस के शेयरों में पिछले एक सप्ताह के दौरान तेजी से उछाल आया है। कंपनी के शेयरों ने लगभग 10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है, जबकि तीन महीनों में 16 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक साल में शेयरों में अब भी 4 प्रतिशत की गिरावट बनी हुई है। इसके बावजूद, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अब Reliance Industries के शेयरों में और ऊपर जाने की पूरी संभावना है।

ET NOW स्वदेश पैनलिस्ट और बाज़ार विशेषज्ञ आदित्य अग्रवाल के अनुसार, Reliance Industries का चार्ट सेटअप शानदार दिख रहा है। उन्होंने कहा कि शेयर में पॉजिटिव मोमेंटम बन चुका है और यह आगे चलकर और चढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि, "अगर बाजार को 24,800 के ऊपर टिके रहना है और ऊंचा जाना है, तो Reliance की भूमिका अहम होगी। मौजूदा स्तरों पर यह शेयर खरीदने लायक है। यह एक पोजिशनल ट्रेड है।"

पूरा वीडियो यहां देखें...

रिलायंस शेयर प्राइस टारगेट और स्टॉप लॉस

विशेषज्ञ का कहना है कि आने वाले दिनों में Reliance के शेयर ₹1500 तक पहुंच सकते हैं। यदि यह स्तर पार होता है, तो अगला टारगेट ₹1550 होगा। निवेशकों को ₹1390 का स्टॉप लॉस रखना चाहिए। शुक्रवार, 23 मई को शेयर ₹1,426.45 पर बंद हुआ था, जो 1.21% की बढ़त है।

Reliance Industries ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 2.4% साल-दर-साल बढ़त के साथ ₹19,407 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह नतीजे रिटेल कारोबार में सुधार और ऑयल सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन के चलते आए। कंपनी की कुल आय ₹2.6 लाख करोड़ रही, जो पिछली तिमाही की ₹2.4 लाख करोड़ से अधिक है।

रिलायंस 2025 के लिए डिविडेंड की घोषणा

Reliance Industries ने ₹10 फेस वैल्यू के शेयर पर ₹5.50 (55%) का डिविडेंड घोषित किया है। हालांकि, डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण ₹19.30 लाख करोड़ से भी अधिक है, जिससे यह देश की सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनी बनी हुई है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article