बिजनेस

अंबानी ने खरीदी आलिया भट्ट की कंपनी, बच्चों के कपड़े बेच कमा लिए 150 करोड़

Reliance Retail & Ed-a-Mamma Joint Venture: एड-ए-मम्मा बच्चों के लिए क्लोथिंग रेंज की पेशकश करती है। इस ब्रांड की वैल्यू 150 करोड़ रु है। एड-ए-मम्मा में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर रिलायंस रिटेल ने कहा कि यह कदम यंग जनरेशन के लिए जागरूक फैशन को बढ़ावा देने के लिए कंपनी का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Image

रिलायंस रिटेल ने खरीदी एड-ए-मम्मा की 51% हिस्सेदारी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस ने खरीदी एड-ए-मम्मा में 51% हिस्सेदारी
  • 150 करोड़ रु का है ये ब्रांड
  • 3 साल पहले हुई थी शुरुआत

Reliance Retail & Ed-a-Mamma Joint Venture: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स (Reliance Retail Ventures) ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के क्लोथिंग कपड़ा ब्रांड एड-ए-मम्मा (Ed-a-Mamma) के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने का ऐलान किया है। जॉइंट वेंचर में रिलायंस रिटेल के पास 51% की बहुमत हिस्सेदारी होगी। दरअसल रिलायंस रिटेल का टार्गेट बच्चों और मैटरनिटी-वियर ब्रांड के सभी सेगमेंट में ग्रोथ हासिल करने का है।

ब्रांड को आगे बढ़ाया जाएगा

रिलायंस रिटेल ने कहा है कि वह एड-ए-मम्मा की फाउंडर और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ मिलकर काम करेगी और अपनी सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के मजबूत मैनेजमेंट की मदद से कारोबार को आगे बढ़ाएगी।

150 करोड़ रु का है ब्रांड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एड-ए-मम्मा बच्चों के लिए क्लोथिंग रेंज की पेशकश करती है। इस ब्रांड की वैल्यू 150 करोड़ रु है। एड-ए-मम्मा में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर रिलायंस रिटेल ने कहा कि यह कदम यंग जनरेशन के लिए जागरूक फैशन को बढ़ावा देने के लिए कंपनी का एक महत्वपूर्ण कदम है।

3 साल पहले हुई थी शुरुआत

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 2020 में बच्चों के कपड़ों के ब्रांड के रूप में एड-ए-मम्मा की शुरुआत की थी, जिसके पास 2 से 12 साल के बच्चों के लिए फैशनेबल क्लोथिंग उपलब्ध है। नेचुरल फैब्रिक और नेचुरल-थीम वाले कपड़ों पर ब्रांड का फोकस युवा माता-पिता को पसंद आया। इस ब्रांड ने जल्द ही एक ऑनलाइन बिजनेस से बहुत सारी दुकानों में फिजिकल उपस्थिति हासिल कर ली।

ब्रांड ने पिछले साल मैटरनिटी कपड़ों को को भी जोड़ा। उसके बाद ब्रांड ने अपने पोर्टफोलियो का और विस्तार करते हुए शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए कपड़े भी पेश करना शुरू कर दिया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article