बिजनेस

Reliance Share: 8 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ सकती है Reliance की मार्केट कैप, ब्रोकरेज फर्म ने दिया शेयर के लिए 3540 रु का टार्गेट

Reliance Industries Share Price Target: मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल में 60-100 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। ये बढ़ोतरी नए मोनेटाइजेशन साइकिल में हो सकती है।

Image

बढ़ सकती है Reliance की मार्केट कैप

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस के शेयर के लिए 3540 रु का टार्गेट
  • बढ़ सकती है कंपनी की मार्केट कैप
  • मॉर्गन स्टेनली का है अनुमान

Reliance Industries Share Price Target: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली के अनुसार मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के चौथे मुद्रीकरण चक्र (Monetisation Cycle) से इसकी मार्केट कैपिटल में 60-100 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है। मॉर्गन स्टेनली ने इसके शेयर के लिए 3540 रु का टार्गेट देते हुए ये बात कही है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मॉर्गन स्टेनली के मयंक माहेश्वरी के मुताबिक न्यू एनर्जी में किए गए निवेश, अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर से बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए रिटेल सेक्टर में विस्तार और मौजूदा एनर्जी बिजनेसों के फिर से नए उद्देश्य तय करने से अगले तीन वर्षों के बाद भी इसकी आय में लगातार वृद्धि की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -

रिलायंस का फ्यूचर है बेहतर

ब्रोकरेज का मानना है कि रिलायंस का आरओई (रेट ऑफ अर्निंग) आगे चलकर पूंजी की लागत (Cost of Capital) से अधिक होगा क्योंकि यह बिजनेस के साथ-साथ कैपिटल स्ट्रक्चर में बदलाव के कारण अधिक लाभदायक, टिकाऊ और कम चक्रीय विकास मॉडल में ट्रांसफॉर्म रही है।

ईपीएस के लिए क्या है अनुमान

हाल ही में टेलीकॉम टैरिफ में बढ़ोतरी, तेल की कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन को ध्यान में रखते हुए, ब्रोकरेज ने 2025 के लिए रिलायंस के शेयर के ईपीएस (Earning Per Share) के अनुमानों को भी थोड़ा बढ़ाया है। वहीं 2026 के लिए अनुमानित ईपीएस में 7% और 2027 के लिए 8% तक की बढ़ोतरी की गई है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article