बिजनेस

रिलायंस AGM 2025 हाइलाइट्स: मुकेश अंबानी ने जियो IPO समेत किये कई बड़े ऐलान, जानें 10 बड़ी बातें

Reliance AGM 2025 key Highlights, 48th Annual General Meeting Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 48वीं AGM आज 29 अगस्त 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 44 लाख शेयरधारकों को संबोधित किया और डिजिटल, रिटेल, और एनर्जी सेक्टर से जुड़े महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। जानिए AGM में कौन-कौन से बड़े ऐलान हुए।

Image

Reliance AGM में मुकेश अंबानी ने किये कई बड़े ऐलान

Reliance AGM 2025 key Highlights, 48th Annual General Meeting Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) अपनी 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) आज, 29 अगस्त 2025 को आयोजित हो रहा है। यह AGM दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों (OAVM) के जरिए हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 44 लाख शेयरधारकों को संबोधित किया। उन्होंने कंपनी के डिजिटल, रिटेल और एनर्जी सेक्टर के भविष्य से जुड़े अहम घोषणाएं की। जानिए उन्होंने क्या बड़े ऐलान किये।

अगले साल की पहली छमाही में आएगा रिलायंस जियो का IPO

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की टेलीकॉम यूनिट, रिलायंस जियो इन्फोकॉम, 2026 की पहली छमाही में सार्वजनिक होगी, यह घोषणा कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने शुक्रवार, 29 अगस्त को AGM में की। उन्होंने कहा कि यह IPO वैश्विक स्तर पर शेयरहोल्डर्स के लिए मूल्य को बढ़ाएगा।

जियो के आईपीओ पर सीएमडी मुकेश अंबानी

आरआईएल के सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि आज, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जियो अपने आईपीओ के लिए सभी तैयारियां कर रहा है। हमारा लक्ष्य 2026 की पहली छमाही तक जियो को लिस्टेड करना है, बशर्ते सभी आवश्यक स्वीकृतियां मिल जाएं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इससे यह प्रदर्शित होगा कि जियो हमारे वैश्विक समकक्षों के समान ही मूल्य सृजन करने में सक्षम है। मुझे विश्वास है कि यह सभी निवेशकों के लिए एक बहुत ही आकर्षक अवसर होगा।

RIL के वर्कफोर्स पर CMD मुकेश अंबानी का बयान

आज हमारी पारंपरिक और गैर-पारंपरिक कार्यबल की संख्या करीब 6.8 लाख हो गई है। अगले कुछ वर्षों में यह संख्या 10 लाख से भी अधिक होने की उम्मीद है। मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि हम भारत के सबसे प्रशंसित नियोक्ताओं और सबसे बड़े रोजगार सृजकों में से एक हैं।

FY25 में RIL का संक्षिप्त प्रदर्शन

  • समेकित राजस्व: ₹10.71 लाख करोड़
  • EBITDA: ₹1.83 लाख करोड़
  • शुद्ध लाभ: ₹81,309 करोड़
  • सरकार को योगदान: ₹2.10 लाख करोड़
  • वर्तमान कार्यबल: 6.8 लाख, जो बढ़कर 10 लाख से अधिक होगा।

भारत की GDP 10% तक बढ़ सकती है: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की GDP सालाना 10% तक बढ़ सकती है, जिससे अगले दो दशकों में प्रति व्यक्ति आय 4-5 गुना बढ़ेगी। उन्होंने “इंडिया-फर्स्ट” विकास मॉडल बनाने का संकल्प जताया।

AI है नई युग की 'कमधेनु': मुकेश अंबानी

विश्व में अनिश्चितता बढ़ रही है, लेकिन यह टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित समृद्धि और सुलभता का स्वर्णिम युग भी है। स्वच्छ ऊर्जा, जीनोमिक्स, AI और गहरी तकनीक जैसी प्रगति इस परिवर्तन की नींव हैं। मुकेश अंबानी ने कहा, “AI हमारी युग की कमधेनु है।” रिलायंस एनर्जी, रिटेल, टेलीकॉम और एंटरटेनमेंट के हर क्षेत्र में AI को अपना रहा है।

सबसे उन्नत स्वच्छ ऊर्जा परिवेश का निर्माण

रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने कहा कि हम दुनिया के सबसे उन्नत स्वच्छ ऊर्जा परिवेश का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही एआई को नए विकास इंजन के रूप में विकसित कर रहे हैं।

बनी भारत की पहली कंपनी

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने पिछले तीन वर्ष में 5.6 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया, 125 अरब डॉलर का वार्षिक राजस्व पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी।

Jio की वर्षों में पांच बड़ी उपलब्धियां

  • Jio ने भारत में कहीं से भी कहीं भी आवाज़ कॉल मुफ्त कर दी। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंच गई है।
  • Jio ने आम भारतीयों की मोबाइल पर वीडियो देखने और डिजिटल भुगतान करने की आदत बनाई।
  • Jio ने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव रखी, जैसे आधार, यूपीआई, जन धन योजना, डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर, और एक आत्मविश्वासी नई पीढ़ी को सशक्त किया।
  • Jio ने भारत में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण किया, जिसमें 100 से अधिक यूनिकॉर्न कंपनियां शामिल हैं।
  • Jio का देशव्यापी 5G रोलआउट, जो दुनिया का सबसे तेज है, भारत में AI क्रांति की नींव रख चुका है।

Jio की पाइपलाइन में नए लॉन्च

  • AI-संचालित इनोवेशन: RIYA, कंटेंट में वॉइस सर्च
  • AI-संचालित इनोवेशन: वॉइस प्रिंट, AI डबिंग और भारतीय भाषाओं में लिप सिंक
  • AI-संचालित इनोवेशन: JioLenZ, व्यक्तिगत व्यूइंग विकल्प
  • AI-संचालित इनोवेशन: MaxView 3.0, मल्टी-एंगल और मल्टी-भाषा में इमर्सिव क्रिकेट अनुभव
Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article