बिजनेस

REC Share Price Target: ये स्टॉक200 फीसदी से ज्यादा का दे चुका है रिटर्न! जानें अब मार्केट एक्सपर्ट ने कितना दिया टारगेट

REC Share Price Target:मार्च 2024 में REC Ltd ने 4.5 रु का डिविडेंड दिया था। इसके अलावा कंपनी ने साल 2023 में 4 बार डिविडेंड दिया था- नवंबर में 3.5 रुपये का डिविडेंड, अगस्त में 3 रु का डिविडेंड, जुलाई में 4.35 रु का डिविडेंड और फरवरी में 3.25 रु का डिविडेंड दिया था। इस कंपनी के शेयर में पिछले 3 महीने में 19.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है और पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में 29.72 और 1 साल में 234.48 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Image

आरईसी शेयर प्राइस

REC Share Price Target: ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट Akshay Bhagwat ने REC Ltd के शेयर पर अपनी निवेश की रणनीति बताई है। एक्सपर्ट ने इस स्टॉक के लिए टारगेट और Stop-Loss भी बताया है। इस स्टॉक ने पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को करीब 234.48 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 1,44,972.15 करोड़ रुपये था।

REC Share Price Target

Akshay Bhagwat के मुताबिक स्टॉक वापस 600-620 के लेवल तक दिख सकता है। इसलिए एक्सपर्ट ने इस शेयर को होल्ड करने की राय दी है। इसमें 500 का नया सपोर्ट अभी बन चुका है। इसके लिए उन्होंने स्टॉप लॉस 500 के नीचे और टारगेट 600-620 का दिया है।

REC Ltd Dividend History

मार्च 2024 में REC Ltd ने 4.5 रु का डिविडेंड दिया था। इसके अलावा कंपनी ने साल 2023 में 4 बार डिविडेंड दिया था- नवंबर में 3.5 रुपये का डिविडेंड, अगस्त में 3 रु का डिविडेंड, जुलाई में 4.35 रु का डिविडेंड और फरवरी में 3.25 रु का डिविडेंड दिया था।

REC Share Price Today

कंपनी का स्टॉक सोमवार को पिछले बंद 525.35 रुपये के मुकाबले तेजी के साथ 530.15 रुपये के स्तर पर खुला था। कंपनी का स्टॉक इंट्राडे के आधार पर 552.95 रुपये के उच्च स्तर तक गया। वहीं इंट्राडे के आधार पर इसका निचला स्तर 526.40 रुपये था। आज NSE पर कंपनी का स्टॉक 4.87% की बढ़ोतरी के साथ 551.00 रुपये पर बंद हुआ।

REC Share Price History

बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक,REC का स्टॉक पिछले 1 महीने में 2.40 प्रतिशत बढ़ा है। इस कंपनी के शेयर में पिछले 3 महीने में 19.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है और पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में 29.72 और 1 साल में 234.48 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर में 352.72 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 607.65 रुपये और इस कंपनी का 52 सप्ताह का निचला स्तर 159.15 रुपये है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article