बिजनेस

क्या आपको भी नहीं मिलता है आईपीओ में अलॉटमेंट? इस तरीके से करें अप्लाई... निकलने लगेगा फटाफट!

पिछले कुछ वर्षों में आईपीओ मार्केट में रिटेल निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। अब जब भी कोई अच्छा आईपीओ आता है, तो उस पर लाखों आवेदन जमा हो जाते हैं। ऐसे में सभी को शेयर अलॉट होना आसान नहीं होता। लेकिन अगर आप कुछ स्मार्ट तरीके अपनाएं, तो अपने अलॉटमेंट के चांस बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं वो जरूरी ट्रिक्स, जिनसे आपको आईपीओ में शेयर मिलने की संभावना ज्यादा हो जाती है।

Image

Ipo Allotment

शेयर बाजार में आईपीओ का जलवा इस समय चरम पर है। बड़ी-बड़ी कंपनियां एक के बाद एक पब्लिक इश्यू ला रही हैं और निवेशकों की भीड़ उसमें टूट पड़ रही है। लेकिन जैसे-जैसे डिमांड बढ़ रही है, वैसे-वैसे IPO अलॉटमेंट मिलना मुश्किल होता जा रहा है। अगर आप भी हर बार IPO में आवेदन करते हैं लेकिन शेयर नहीं मिलते, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है।

अगर आप हर बार किसी नए IPO (Initial Public Offering) में आवेदन करते हैं, लेकिन फिर भी एक भी शेयर नहीं मिलता, तो आप अकेले नहीं हैं। ऐसा कई रिटेल निवेशकों के साथ होता है। खासकर जब किसी IPO की लिस्टिंग शानदार होती है और लिस्टिंग के बाद उसका शेयर लगातार ऊपर जाता है, तो न मिलने का अफसोस और बढ़ जाता है।

दरअसल, पिछले कुछ सालों में रिटेल निवेशकों की संख्या IPO मार्केट में काफी बढ़ गई है। अब एक अच्छा IPO आने पर लाखों आवेदन मिलते हैं। ऐसे में हर किसी को शेयर मिलना संभव नहीं होता। लेकिन कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी अलॉटमेंट के चांस बढ़ा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ट्रिक्स जिनसे आपको आईपीओ में अलॉटमेंट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

ज्यादा लॉट में करें अप्लाई

अगर कोई IPO बहुत लोकप्रिय है और आपको उसमें हिस्सेदारी चाहिए, तो कोशिश करें कि ज्यादा लॉट में आवेदन करें। जितने ज्यादा लॉट, उतनी ज्यादा संभावना कि आपको कम से कम एक लॉट जरूर मिल जाए। हालांकि ध्यान रहे कि यह आपकी निवेश क्षमता के अनुसार ही करें।

आखिरी दिन का इंतजार न करें

कई बार निवेशक IPO के आखिरी दिन आवेदन करते हैं, लेकिन तब UPI सर्वर या बैंक पेमेंट में दिक्कतें आ सकती हैं। बेहतर होगा कि आप पहले या दूसरे दिन ही IPO में अप्लाई करें। इससे आपकी एप्लिकेशन समय पर कन्फर्म हो जाएगी और तकनीकी गलती से बचा जा सकेगा।

परिवार के अलग-अलग नाम से करें आवेदन

IPO में शेयर आवंटन लकी ड्रा सिस्टम से होता है। यानी किसे शेयर मिलेगा, यह कंप्यूटराइज्ड रैंडम सिलेक्शन पर निर्भर करता है। इसलिए आप चाहें तो अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से भी आवेदन करें। इसके लिए अलग-अलग डीमैट अकाउंट होने जरूरी हैं। इससे आपकी फैमिली के किसी एक नाम पर शेयर मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

समझें IPO अलॉटमेंट का प्रोसेस

जब किसी IPO में उतने ही आवेदन आते हैं जितने शेयर ऑफर किए गए हैं, तो सभी निवेशकों को शेयर मिल जाते हैं। लेकिन जब IPO ओवरसब्सक्राइब हो जाता है यानी जितने शेयर हैं उससे कई गुना ज्यादा आवेदन मिलते हैं, तो अलॉटमेंट कम्प्यूटर ड्रॉ सिस्टम से होता है। हर निवेशक को बराबर मौका दिया जाता है, लेकिन हर किसी को शेयर मिलना जरूरी नहीं होता।

कम लॉट में आवेदन से बचें

अगर IPO बहुत ओवरसब्सक्राइब हो गया है और आपने केवल एक लॉट में आवेदन किया है, तो शेयर मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है। ऐसे मामलों में थोड़ा बड़ा दांव लगाने से आपकी संभावना बढ़ सकती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article