बिजनेस

RBZ Jewellers IPO: RBZ ज्वेलर्स का IPO पहले ही दिन पूरी तरह भरा, लगा रहे पैसा तो जान लें ये बातें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 19, 2023, 04:45 PM IST

RBZ Jewellers IPO: आईपीओ के खुलते ही रिटेल इन्वेस्टर्स से शानदार रिस्पांस मिला और इश्यू खुलने के एक ही घंटे में IPO पूरी तरह भर गया है। वहीं ओवरऑल यह इश्यू 75 फीसदी भर गया है।

Image

गोल्ड ज्वैलरी तैयार करने वाली RBZ Jewellers

Photo : Twitter

RBZ Jewellers IPO: गोल्ड ज्वैलरी तैयार करने वाली RBZ Jewellers का 100 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार को खुला। इस आईपीओ के खुलते ही रिटेल इन्वेस्टर्स से शानदार रिस्पांस मिला और इश्यू खुलने के एक ही घंटे में IPO पूरी तरह भर गया है। वहीं ओवरऑल यह इश्यू 75 फीसदी भर गया है। वहीं ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयरों को लेकर खास एक्टिविटी नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

RBZ Jewellers IPO की डिटेल्स

आरबीजेड का आईपीओ को अभी 21 दिसंबर तक अप्लाई किया जा सकता है। आईपीओ के प्राइस बैंड की बात करें तो यह 95-100 रुपये है। खुदरा निवेशक 150 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ का अलॉटमेंट 22 दिसंबर को फाइनल होगा और BSE, NSE पर 27 दिसंबर को लिस्टिंग होगी। इस आईपीओ के तहत 1 करोड़ नए शेयर जारी होंगे।

RBZ Jewellers का बिजनेस

2008 में बनी आरबीजेड ज्वैलर्स एंटीक डिजाइन के गोल्ड ज्वेलरी बनाती है। इसका होलसेल कारोबार देश के 19 राज्यों और 72 शहरों में फैला हुआ है। इसके अलावा यह Harit Zaveri' ब्रांड नाम से अपना रिटेल शोरूम भी चलाती है। इसका मैनुफैक्चरिंग प्लांट गुजरात में स्थित है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 9.75 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 14.41 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 22.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article