RBI Penalty on Banks: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देश के तीन बड़े बैंकों के ऊपर जुर्माना लगा दिया है। इन बैंकों में जम्मू एंड कश्मीर बैंक (
क्या ग्राहकों पर पड़ेगा असर?
जहां जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 1.45 करोड़ रुपये तो वहीं एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने यह जुर्माना रेगुलेटरी कॉम्पलायंस में कमियों के आधार पर लगाया है। हालांकि इससे ग्राहकों पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। उनको सभी तरह की सेवाएं पहले की तरह से ही मिलती रहेंगी। इस कार्रवाई से बैंक में ग्राहकों को मिलने वाली किसी भी सर्विस या फिर उनके किसी भी ट्रांजैक्शन पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर भी लग चुका है जुर्माना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून की शुरुआत में सरकारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) पर भी भारी जुर्माना लगाया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर 84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। रिजर्व बैंक ने यह जुर्माना नियमों को ना मानने की वजह से लगाया था। रिजर्व बैंक की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों का सही से पालन नहीं करने पर यह जुर्माना लगाया गया।
