बिजनेस

Rapido IPO: कब तक आएगा रैपिडो का आईपीओ, शेयर बाजार में डेब्यू को लेकर कंपनी के मालिक ने कही बड़ी बात

रैपिडो के को-फाउंडर के मुताबिक, कंपनी IPO से पहले ही बिजनेस, तकनीक और संचालन स्तर पर पूरी तैयारी कर रही है। बता दें कि रैपिडो भारत की पहली ऐप-बेस्ड बाइक टैक्सी सर्विस है, जिसकी शुरुआत 2015 में ऋषिकेश, पवन और अरविंद ने मिलकर की थी। बाइक टैक्सी से शुरुआत करने वाली रैपिडो अब कार और ऑटो रिक्शा सर्विस भी देती है।

Image

Rapido IPO

बाइक और कार टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी रैपिडो (Rapido) अब शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी अगले साल यानी 2026 के अंत तक IPO लाने की योजना पर काम कर रही है। रैपिडो के को-फाउंडर अरविंद सांका ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि कंपनी फिलहाल अपनी ग्रोथ और विस्तार पर फोकस कर रही है और आने वाले कुछ सालों तक सालाना 100 फीसदी की विकास दर (growth rate) बनाए रखना चाहती है। उनका कहना है कि IPO लाने से पहले कंपनी अपने प्रतिस्पर्धियों से बड़ी और मजबूत बनना चाहती है।

कंपनी के मालिक ने क्या कहा?

अरविंद सांका ने बताया कि फिलहाल कंपनी का लक्ष्य शेयर बाजार में उतरने से पहले व्यवसाय को और आगे बढ़ाने का है। उन्होंने कहा, “पिछले दो सालों में हमारी ग्रोथ करीब 100 प्रतिशत रही है। हम चाहते हैं कि आने वाले कुछ सालों तक इस रफ्तार को बनाए रखें और उसके बाद ही IPO पर गंभीरता से विचार करें।” उन्होंने यह भी कहा कि IPO की तैयारी कंपनी के प्रदर्शन पर निर्भर करती है, और हर तिमाही में हालात के अनुसार समयसीमा बदल सकती है, लेकिन कंपनी किसी भी वक्त तैयार रहना चाहती है।

रैपिडो के को-फाउंडर के मुताबिक, कंपनी IPO से पहले ही बिजनेस, तकनीक और संचालन स्तर पर पूरी तैयारी कर रही है। बता दें कि रैपिडो भारत की पहली ऐप-बेस्ड बाइक टैक्सी सर्विस है, जिसकी शुरुआत 2015 में ऋषिकेश, पवन और अरविंद ने मिलकर की थी। बाइक टैक्सी से शुरुआत करने वाली रैपिडो अब कार और ऑटो रिक्शा सर्विस भी देती है।

आज रैपिडो देश के दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में सेवाएं दे रही है और यह भारत का सबसे बड़ा बाइक टैक्सी ऐप बन चुका है। हाल ही में कंपनी ने अपनी डिलीवरी सर्विस “Rapido Box” भी शुरू की है, जिससे यह राइडिंग के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी तेजी से कदम बढ़ा रही है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article