Stock Market Holiday List: सोमवार 19 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है। उसी दिन झूला पूर्णिमा और बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन भी है। इनके चलते कई राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। मगर क्या सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को शेयर बाजार खुला रहेगा और सामान्य तरीके से ट्रेडिंग होगी। यानी सोमवार को शेयर बाजार में छुट्टी नहीं है। उस दिन बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) समेत एमसीएक्स (MCX) में भी सामान्य कारोबार होगा।
ये भी पढ़ें -
अगस्त में अब कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार
- अगस्त में अब कोई त्योहारी छुट्टी नहीं है
- 24 अगस्त : शनिवार
- 25 अगस्त : रविवार
- 31 अगस्त : शनिवार
2024 में बाकी छुट्टियां
- सभी शनिवार और रविवार के अलावा 4 छुट्टियां बाकी
- 2 अक्टूबर : गांधी जंयती
- 1 नवंबर : दिवाली (इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी)
- 15 नवंबर : गुरू नानक जयंती
- 25 दिसंबर : क्रिसमस
शुक्रवार को कितने पर बंद हुआ शेयर बाजार
शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपनी चमक वापस पा ली। जहां सेंसेक्स 1,330.96 अंक चढ़कर सप्ताह के अंत में 80,000 (80,436.84 अंक) से अधिक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 1.65% बढ़कर 24,541.15 अंक पर बंद हुआ। 16 अगस्त, 2024 को तक निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में बढ़त देखी गई, जबकि केवल 3 में गिरावट आई।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की छुट्टियों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
