बिजनेस

Rajasthan Deputy CM Diya Kumari Net Worth: दिया कुमारी शेयर बाजार और म्यूचअल फंड से करती हैं कमाई, कर रखा है करोड़ो का निवेश

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 16, 2023, 11:16 AM IST

Rajasthan Deputy CM Diya Kumari Net Worth: दिया कुमारी के पास 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की दौलत है। आठ बचत और तीन चालू खाता है। आठ बचत खातों में से 6 जयपुर और 2 दिल्ली में है।

Image

दिया कुमारी म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया है।

Photo : BCCL

Rajasthan Deputy CM Diya Kumari Net Worth: राजस्थान में नई सरकार बन गई है। जिसमें भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री में दिया कुमारी और डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा शामिल हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक तीनों में सबसे अमीर दिया कुमारी हैं, जिनके पास 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की दौलत है। दिया कुमारी के पास आठ बचत और तीन चालू खाता है। आठ बचत खातों में से 6 जयपुर और 2 दिल्ली में है। इन सभी आठ बचत खातों में दिया कुमारी के कुल 1,48,33,270 रुपये हैं। वहीं तीनों चालू खातों में कुल 92 लाख 51 हजार 290 रुपये हैं। डिप्टी सीएम के पास दो (20 लाख रुपये और 30 लाख रुपये) FDR भी है। इस तरह दिया कुमारी ने सिर्फ बैंकों में दो करोड़ 90 लाख 84 हजार 560 रुपये रखे हैं।

म्यूचुअल फंड में भी निवेश

दिया कुमारी म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया है, जिसकी 25 अक्टूबर, 2023 तक कीमत 14 करोड़ 84 लाख 19 हजार 727 रुपये थी। इस तरह शेयर्स और म्यूचुअल फंड में दिया का कुल निवेश 15 करोड़ 52 लाख 86 हजार 487 रुपये है। दिया कुमारी के पास बड़ी संख्या में गहने हैं। इसमें सोना, हीरा, रूबी के जेवरात शामिल हैं। उनके जेवरात की कुल कीमत 75 लाख 40 हजार 734 रुपये है।

दिया कुमारी के आय का सोर्स

दिया कुमारी के पास दो सरकारी आवास है। लेकिन निजी मकान नहीं है। हालांकि उन्होंने अपने डाक का पता 944, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर के पास, जयपुर (राजस्थान) बताया है। दिया कुमारी ने अपने आय का स्त्रोत व्यापार, वेतन, भत्ते, बैंक ब्याज और म्यूचुअल फंड्स से प्राप्त राशि बताया है।

तीन कंपनियों में है दिया कुमारी का शेयर

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, दिया कुमारी के पास तीन अलग-अलग कंपनियों में शेयर्स हैं। तीनों ही कंपनियां लिस्टेड नहीं हैं। जयपुर पैलेस होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (Jaipur Palace Hotels Private Limited) में दिया कुमारी के 65000 शेयर हैं। एक शेयर की कीमत 100 रुपये है। इस तरह दिया कुमारी के शेयर्स की कीमत 65 लाख रुपये हुई। इसके अलावा सिम्पल रियल एस्टेट एंड प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड में 30010 शेयर हैं। इसके एक शेयर की कीमत 10 रुपये हैं। कुल उनके पास इसके 3 लाख एक सौ शेयर हैं। तीसरी कंपनी श्री राधा गोविंद जी कंस्ट्रक्शन एंड रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड (Shri Radha Govind Ji Construction And Realtors Private Limited) के उनके पास 6666 शेयर है। जिसके एक शेयर की कीमत 10 रुपये है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article