बिजनेस

बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़े रेलवे शेयर, 11% तक उछले; जानें क्यों मची है हलचल?

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच रेलवे स्टॉक्स बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ते नजर आ रहे हैं। महज एक दिन में ही इन स्टॉक्स में 11 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। सरकार की तरफ से आई एक खबर के चलते इन स्टॉक्स में जबरदस्त हलचल है।

Image

रेलवे स्टॉक्स में तेजी

RVNL-IRCON Share Price Up: रेलवे सेक्टर के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त हलचल देखने को मिली। RVNL और IRCON के संभावित मर्जर की खबर के बाद निवेशकों की खरीदारी तेज हो गई। IRCON के शेयर 11% तक उछल गए, जबकि RVNL समेत कई रेलवे कंपनियों के स्टॉक्स में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई।

मर्जर की खबर से बाजार में हलचल

तमाम मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेलवे मंत्रालय की ओर से IRCON International Limited और Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) के संभावित मर्जर का प्रस्ताव भेजे जाने की खबर सामने आने के बाद रेलवे सेक्टर के शेयरों में तेज खरीदारी देखी गई। इन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे मंत्रालय ने दोनों कंपनियों के विलय को लेकर औपचारिक प्रस्ताव तैयार किया है। खबर सामने आते ही निवेशकों ने रेलवे सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी शुरू कर दी, जिससे कई शेयर तेजी से उछल गए।

IRCON में सबसे ज्यादा उछाल

इस खबर का सबसे ज्यादा फायदा IRCON International Ltd के शेयरों को मिला। शुक्रवार को कारोबार के दौरान इसका शेयर करीब 11% तक उछलकर 148.75 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, RVNL का शेयर भी तेजी के साथ कारोबार करता दिखा और करीब 3% से ज्यादा बढ़कर 288 रुपये के आसपास पहुंच गया। दोनों कंपनियां रेलवे मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न PSU हैं और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिका निभाती हैं।

क्या करती हैं RVNL और IRCON

RVNL रेलवे मंत्रालय की प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन कंपनी है, जो रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को लागू करने का काम करती है। भारत में रेलवे विद्युतीकरण के करीब 25% से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में इसकी अहम भूमिका रही है। वहीं IRCON International ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जिसने 31 देशों में 900 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया और मिडिल ईस्ट में इसकी मजबूत मौजूदगी है।

दूसरे रेलवे स्टॉक्स में भी तेजी

रेलवे सेक्टर में आई तेजी का असर सिर्फ सरकारी कंपनियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्राइवेट रेलवे कंपनियों के शेयरों में भी तेज खरीदारी देखने को मिली। नीचे PSU और प्राइवेट रेलवे कंपनियों के शेयरों की तेजी को साइड-बाय-साइड टेबल में दिखाया गया है, जिससे सेक्टर में आई व्यापक तेजी को आसानी से समझा जा सकता है।

PSU रेलवे कंपनियांतेजीप्राइवेट रेलवे कंपनियांतेजी
RailTel Corporation4.2%Jupiter Wagons15% तक
RITES Ltd3.5%Texmaco Rail & Engineeringकरीब 6%
Indian Railway Finance Corporation (IRFC)1.5%Titagarh Rail Systemsकरीब 5%

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article