बिजनेस

Vibhor Steel Tubes IPO: खुल गया विभोर स्टील ट्यूब्स आईपीओ, 120 रु चल रहा है ग्रे-मार्केट प्रीमियम

Vibhor Steel Tubes IPO (विभोर स्टील ट्यूब्स आईपीओ): विभोर स्टील ट्यूब्स का जीएमपी 120 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 151 रु भी तय होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार शेयर की लिस्टिंग करीब 80 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है।

Image

विभोर स्टील ट्यूब्स आईपीओ जीएमपी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया विभोर स्टील ट्यूब्स का आईपीओ
  • 120 रु है जीएमपी
  • 141-151 रु है शेयरों का प्राइस बैंड

Vibhor Steel Tubes IPO GMP(विभोर स्टील ट्यूब्स आईपीओ GMP): विभोर स्टील ट्यूब्स का आईपीओ मंगलवार 13 फरवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। विभोर स्टील ट्यूब्स के आईपीओ को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार पहले ही दिन करीब सवा 3 बजे तक ये इश्यू 21 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम भी काफी शानदार है। ये आईपीओ 15 फरवरी तक खुला रहेगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 141-151 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 72.17 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 99 शेयरों की है। आप कम से कम 99 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये एक एसएमई आईपीओ है। बता दें कि आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर 20 फरवरी को लिस्ट होगा।

ये भी पढ़ें -

विभोर स्टील ट्यूब्स आईपीओ: कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार विभोर स्टील ट्यूब्स का जीएमपी 120 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 151 रु भी तय होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार शेयर की लिस्टिंग करीब 80 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है। हालांकि लिस्टिंग तक जीएमपी घट भी सकता है।

विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड आईपीओ: क्या है कंपनी का बिजनेस

विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड माइल्ड स्टील/कार्बन स्टील ईआरडब्ल्यू ब्लैक और गैल्वेनाइज्ड पाइप्स, हेलो स्टील पाइप, कोल्ड रोल्ड स्टील (सीआर) स्ट्रिप्स/कॉइल्स की निर्माता और निर्यातक है। ये भारत में विभिन्न हेवी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज के लिए स्टील पाइप और ट्यूब के 2 दशक पुराने निर्माता, निर्यातक और आपूर्तिकर्ता भी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article