बिजनेस

Railway Stocks: रेलवे सेक्टर में आगे भी जारी रहेगी गिरावट! लेकिन IRCTC में बन सकते हैं कमाई के मौके; जानें क्या एक्सपर्ट की राय

Railway Stocks: एक ऐसा समय था जब रेलवे के स्टॉक्स मल्टीबैगर बने हुए थे। लेकिन अब रेलवे सेक्टर के स्टॉक्स में लगातार दबाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट ने इस सेक्टर के स्टॉक्स के लिए किस तरह की स्ट्रैैटजी अपनानी चाहिए इसको लेकर ET Now Swadesh के खास शो पर अपनी राय दी है। तो इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Image

रेलवे स्टॉक्स में क्या करें?

Photo : iStock

Railway Stocks: सेंसेक्स लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। लेकिन रेलवे सेक्टर के स्टॉक्स में करेक्शन देखने को मिल रहा है। जिनमें करेक्शन दिख रहा है उनमें IRCTC, RVNL, Concor, टेक्समाको इंफ्रा जैसे स्टॉक्स शामिल हैं। जिस तरह का दबाव रेलवे स्टॉक्स में देखने को मिला, क्या यहां किसी स्टॉक में कमाई का मौका नजर आ रहा है। इस पर ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने अपनी राय दी।

रेलवे स्टॉक्स पर एक्सपर्ट की ने क्या बताई स्ट्रेटजी

एक्सपर्ट ने बताया कि रेलवे सेक्टर के स्टॉक्स पर लगातार सीरीज ऑफ डाउन ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ज्यादातर स्टॉक अपने 200 एक्सपोशियल मूविंग एवरेज के नीचे तक गिर चुके हैं। RVNL पर गौर करें तो, यहां पर लगातार लो टॉप और लो बॉटम फॉर्मेशन बन रहा है।

यहां देखें पूरा वीडियो

IRCTC, RailTel ही नहीं, पूरे रेलवे सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। ऐसे में शॉर्ट टर्म के लिहाज से बेहतर होगा कि फिलहाल इस स्पेस के स्टॉक्स को अवॉइड करने की सलाह रहेगी। जब तक कोई रिवर्सल का कंफर्मेशन नहीं मिलता, तब तक यहां पर किसी प्रकार का दांव लगाने की सलाह नहीं होगी।

IRCTC Share Price Strategy

इस गिरावट में यदि कोई स्टॉक पर नजर रखना चाहते हैं तो Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) स्टॉक को देख सकते हैं। इस स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिया से पोजीशन लेने की सोच रहे हैं, तो इसमें 850 रुपये के लेवल पर अच्छा-खासा सपोर्ट दिख रहा है। इसके अलावा थोड़ी और गिरावट 880 और 870 रुपये के आसपास नजर आती है। ऐसे में आप ये स्टॉक खरीदने की सोच सकते हैं।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article