Dmart q1 results 2025 announced: खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट का स्वामित्व और परिचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17.45 प्रतिशत बढ़कर 773.68 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसे सामान्य वस्तुओं और परिधानों की बिक्री में सुधार से मदद मिली।
यह भी पढ़ें:
Dmart Q1 Earning: डीमार्ट की कितनी रही कमाई
एवेन्यू सुपरमार्केट्स ने शेयर बाजार को दी सुचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 658.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की परिचालन आमदनी जून तिमाही में 18.57 प्रतिशत बढ़कर 14,069.14 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 11,865.44 करोड़ रुपये था। एवेन्यू सुपरमार्ट्स का जून तिमाही में कुल खर्च 18.62 प्रतिशत बढ़कर 13,056.61 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कुल आमदनी 18.54 प्रतिशत बढ़कर 14,110.74 करोड़ रुपये हो गई।
परिणाम पर एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नेविल नोरोन्हा ने कहा, “जून तिमाही के दौरान सामान्य माल और परिधान से योगदान में सुधार जारी रहा और यह सकल मार्जिन में वृद्धि में दिखता है।” तिमाही के दौरान, डी-मार्ट ने छह स्टोर खोले हैं। इससे 30 जून, 2024 तक इनकी कुल संख्या 371 हो गई।
एवेन्यू सुपरमार्केट्स शेयर प्राइस
बीएसई के अनुसार, शुक्रवार को एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 4897 रुपये के पिछले बंद भाव से 1.15 प्रतिशत बढ़कर 4953.35 रुपये पर बंद हुए। शेयर 4900.05 रुपये पर खुला और दिन के कारोबार में इसने क्रमश: 5014.80 रुपये का उच्चतम स्तर और 4900.05 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ।
भाषा इनपुट के साथ
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
