बिजनेस

Qualitek Labs IPO: क्वालिटेक लैब्स IPO में पैसे लगाने का मौका, जानें क्या चल रहा GMP

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 18, 2024, 02:28 PM IST

Qualitek Labs IPO: इश्यू का आधा हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 23 जनवरी को फाइनल होगा और शेयरों की BSE SME पर 25 जनवरी को लिस्टिंग होगी।

Image

क्वालिटेक लैब्स IPO

Photo : Times Now Digital

Qualitek Labs IPO: क्वालिटेक लैब्स (Qualitek Labs) का IPO आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस IPO के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। यह 22 जनवरी को बंद होगा। इस IPO के तहत 100 रुपये के भाव और 1200 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इश्यू का आधा हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 23 जनवरी को फाइनल होगा और शेयरों की BSE SME पर 25 जनवरी को लिस्टिंग होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।

इस IPO के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 19,64,400 नए शेयर जारी होंगे। कंपनी निवेशको से मिले पैसों का इस्तेमाल नए और मौजूदा लैब में प्लांट और मशीनरी को लगाने, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों तो पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

क्या करती है Qualitek Labs

क्वालिटेक लैब्स की स्थापना साल 2018 में हुई थी। कंपनी डिफेंस, ऑटो और फार्मा सेक्टर के प्रोडक्ट्स की सेफ्टी, क्वालिटी और परफॉर्मेंस की टेस्टिंग करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 46.11 लाख रुपये का लाभ हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 1.14 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 2.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू भी सालाना करीब 45 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 19.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अब इस वित्त वर्ष की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में कंपनी को 2 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 12.51 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।

Qualitek Labs GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम

रिपोर्ट के मुताबिक स्टॉक ग्रे मार्केट (GMP) में सपाट कारोबार कर रहा था। बता दें कि ग्रे मार्केट ऐसा बाजार है जहां शेयर अलॉटमेंट से बहुत पहले और लिस्टिंग के दिन तक कारोबार करते हैं। निवेशक आम तौर पर लिस्टिंग प्राइस का अनुमान पाने के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) पर नज़र रखते हैं, जिसमें काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article