बिजनेस

Pune E-Stock Broking IPO: पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग के आईपीओ को मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स, लगभग 100% है GMP

Pune E-Stock Broking IPO GMP: आईपीओ वॉच के अनुसार पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग का जीएमपी 80 रु है। यानी इसका शेयर आईपीओ प्राइस से 80 रु ऊपर लिस्ट हो सकता है।

Image

पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग का आईपीओ खुला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग का आईपीओ
  • कुछ ही घंटों में 6 गुना से अधिक ओवरसब्सक्राइब
  • जीएमपी दे रहा 100% फायदे का संकेत

Pune E-Stock Broking IPO GMP: गुरुवार 7 मार्च से पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग का आईपीओ खुल गया है। ये एक एसएमई आईपीओ है, जो 12 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ है। आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 15 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 78-83 रु है। वहीं लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है। कंपनी आईपीओ के जरिए 38.23 करोड़ रु जुटाएगी। इसका जीएमपी काफी दमदार चल रहा है।

ये भी पढ़ें -

कितना है ई-स्टॉक ब्रोकिंग का जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग का जीएमपी 80 रु है। यानी इसका शेयर आईपीओ प्राइस से 80 रु ऊपर लिस्ट हो सकता है। अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 83 रु भी तय होता है तो भी ये शेयर लिस्टिंग पर निवेशकों का पैसा मौजूदा जीएमपी के आधार पर डबल कर सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक जीएमपी घट या बढ़ भी सकता है।

क्या होता है जीएमपी

जीएमपी का मतलब है ग्रे-मार्केट प्रीमियम। इससे ये संकेत मिलता है कि कोई शेयर ग्रे-मार्केट में कितने प्रीमियम पर चल रहा है। मगर ये केवल एक संकेतक है।

आईपीओ को मिल रहा अच्छा रेस्पॉन्स

पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग के आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। गुरुवार को 2 बजे तक इसके आईपीओ को 6.03 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है। कंपनी को 1,65,42,400 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं, जबकि इसके आईपीओ में 27,42,400 शेयरों की बिक्री की जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article