डिफेंस कंपनी PTC इंडस्ट्रीज, जो कि BSE 500 इंडेक्स में शामिल है, ने दिसंबर 2024 तिमाही (Q3 FY2024) में शानदार मुनाफा दर्ज किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 76% बढ़कर ₹14.24 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यही मुनाफा ₹8.08 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू ₹66.92 करोड़ (YoY 21% की वृद्धि) रहा। वहीं कर-पूर्व लाभ: ₹19.07 करोड़ (YoY 83% की वृद्धि) रहा। जबकि कुल खर्च ₹58.03 करोड़ (YoY 20% की वृद्धि) रहा।
शेयर प्राइस परफॉर्मेंस
सोमवार (17 फरवरी) को PTC इंडस्ट्रीज के शेयर 7% गिरकर ₹12,165 पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, लॉन्ग टर्म निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न मिला है। इसने 1 साल में 44% रिटर्न दिया है। 2 साल में 333% रिटर्न, 3 साल में 626% रिटर्न, 5 साल में 8500% रिटर्न दिया है। वहीं शेयर का 52-वीक हाई-लो ₹17,978 - ₹7,025.05 है।
मार्केट कैप: ₹18,228.19 करोड़
क्या करती है कंपनी
PTC इंडस्ट्रीज एयरोस्पेस, रक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए उच्च-गुणवत्ता और हाई-प्रिसिजन मेटल कंपोनेंट्स का निर्माण करती है। कंपनी के मजबूत फंडामेंटल और डिफेंस सेक्टर में ग्रोथ को देखते हुए, निवेशकों की नजरें इसके स्टॉक पर बनी हुई हैं।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
