बिजनेस

Maternity Leave: नौ महीने की मिल सकती है मैटेरनिटी लीव, सरकार का ये है बड़ा प्लान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 16, 2023, 11:41 AM IST

Maternity Leave: नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने सोमवार को कहा कि प्राइवेट और सरकारी दोनों क्षेत्रों को महिला कर्मचारियों के लिए मैटेरनिटी लीव (Maternity Leave) को छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने पर विचार करना चाहिए।

Image

मैटेरनिटी लीव

Photo : iStock

Maternity Leave: नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने सोमवार को कहा कि प्राइवेट और सरकारी दोनों क्षेत्रों को महिला कर्मचारियों के लिए मैटेरनिटी लीव (Maternity Leave) को छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने पर विचार करना चाहिए। मैटेरनिटी बेनिफिट (संशोधन) विधेयक, 2016 को 2017 में संसद की ओर से पारित किया गया था, जिसमें 26 हफ्ते वेतन के साथ मैटेरनिटी लीव देने का प्रावधान किया गया था। जबकि इसके पहले केवल 12 हफ्ते का ही मातृत्व अवकाश मिलता था। जिसे अब 36 हफ्ते किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

बैठक करने की जरूरी

फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (FLO) ने पॉल के हवाले से एक बयान में कहा, ''प्राइवेट और पब्लिक दोनों सेक्टर को महिलाओं के मातृत्व अवकाश या मैटेरनिटी को मौजूदा छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने के बारे में सोचने के लिए एक साथ बैठने की जरूरत है।" बयान के अनुसार, पॉल ने कहा कि प्राइवेट कंपनियों को बेहतर परवरिश के साथ-साथ बुजुर्गों की देखभाल के लिए जरूरी कदम संबंधी डिजाइन बनाने में नीति आयोग की मदद करनी चाहिए।

केयर इकोनॉमी पर हो फोकस

फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (FLO) की अध्यक्ष सुधा शिवकुमार ने कहा कि ग्लोबल केयर इकोनॉमी जिनमें बच्चों की देखभाल, बुजुर्गों की देखभाल और घरेलू कामों जैसे देखभाल शामिल हैं भुगतान और अवैतनिक श्रम की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। ये आर्थिक विकास, लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण के मामले में अहम हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, "भारत में, सबसे बड़ी कमी यह है कि हमारे पास श्रमिकों की ठीक से पहचान करने के लिए एक प्रणाली की कमी है और अन्य देशों के मुकाबले, देखभाल अर्थव्यवस्था पर भारत का सार्वजनिक खर्च बेहद कम है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article