बिजनेस

FM Exclusive Interview: आयकर कानून में बड़े बदलाव की तैयारी, वित्त मंत्री सीतारमण ने दिया संकेत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकेत दिया कि सरकार जल्द ही नया आयकर अधिनियम लाने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य करदाताओं के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाना और अनुपालन बोझ को कम करना है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में इस योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Image

बजट 2025 के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नया आयकर कानून जल्द आएगा।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • सरल और पारदर्शी टैक्स सिस्टम
  • करदाताओं को राहत
  • प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर हो रहा काम
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 के बाद एक खास इंटरव्यू में आयकर नियमों को सरल बनाने की योजना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सरकार आयकर अधिनियम (Income Tax Act) को सरल और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने पर काम कर रही है, ताकि करदाताओं को जटिलताओं का सामना न करना पड़े। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अब्राहम लिंकन को उद्धृत करते हुए आम बजट 2025-26 को ‘लोगों द्वारा, लोगों के लिए, लोगों का’ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करों में कटौती के विचार के पूरी तरह समर्थन में थे, लेकिन नौकरशाहों को समझाने में समय लगा। सीतारमण ने पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा, “हमने मध्यम वर्ग की आवाज सुनी है, जो ईमानदार करदाता होने के बावजूद अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति न होने की शिकायत कर रहे थे।”

    करदाताओं की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया

    वित्त मंत्री ने कहा कि जहां भी उन्होंने दौरा किया, करदाताओं ने गर्व से कहा कि वे ईमानदार करदाता हैं और देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। लेकिन, उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि सरकार उनके लिए कुछ राहत देने पर विचार करे। इस पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री को इस मुद्दे पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी और मंत्रालय ने नए आयकर कानून को तैयार करने के लिए काम शुरू किया।

    कैसे बदलेगा नया टैक्स सिस्टम?

    सीतारमण ने बताया कि नए आयकर अधिनियम का मुख्य उद्देश्य भाषा को सरल बनाना, अनुपालन बोझ को कम करना और इसे ज्यादा पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि पुराने कर कानूनों की जटिल भाषा और व्याख्याओं की समस्या को खत्म करने की दिशा में सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

    क्या होंगे नए बदलाव?

    सीतारमण के अनुसार, सरकार नए आयकर अधिनियम में निम्नलिखित सुधार करने पर जोर दे रही है

    -भाषा को सरल बनाना, ताकि करदाता आसानी से समझ सकें।

    -अनुपालन बोझ को कम करना, जिससे रिटर्न फाइलिंग और अन्य प्रक्रियाएं आसान हो सकें।

    -स्पष्ट नियम और पारदर्शिता, ताकि गलत व्याख्या और भ्रष्टाचार को रोका जा सके।

    भाषा इनपुट के साथ

    Ashish Kushwaha
    आशीष कुशवाहाauthor

    <p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

    और पढ़ें
    End of Article