बिजनेस

Portfolio Check: ABB, HAL समेत 6 शेयरों में क्या हो रणनीति, खरीदें, बेचें या होल्ड करें, जानें एक्सपर्ट की राय

बाजार में जारी गिरावट के बीच निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि किन शेयरों में अब खरीदारी का मौका बन रहा है। JM Financial Services के टेक्निकल एक्सपर्ट अक्षय भागवत ने ABB, बैंकिंग और चुनिंदा स्टॉक्स में संभावित कमाई के अवसर और निवेश रणनीति बताई है।

Image

पोर्टफोलियो की रणनीति

Photo : ET NOW SWADESH Digital

शुक्रवार के कारोबार में बाजार दबाव में दिखा और निफ्टी 25,500 के नीचे फिसलता नजर आया। आईटी और मिडकैप शेयरों में बिकवाली से सेंटीमेंट कमजोर रहा, लेकिन कुछ शेयरों में नतीजों और खबरों के आधार पर हलचल दिखी। JM Financial Services के टेक्निकल एनालिस्ट अक्षय भागवत के मुताबिक गिरते बाजार में भी चुनिंदा शेयर कमाई का मौका दे सकते हैं।

ABB India में दिख रहा मजबूत सेटअप

अक्षय भागवत के अनुसार ABB India में अपट्रेंड बरकरार है और बाजार की कमजोरी के बावजूद स्टॉक में मजबूती जारी रह सकती है। उनके मुताबिक इसमें 6,050 और 6,300 रुपये के लक्ष्य संभव हैं, जबकि जोखिम नियंत्रण के लिए 5,697 रुपये का स्टॉप लॉस रखना चाहिए।

AU Bank को जोड़ें

मिडकैप बैंकिंग स्पेस में AU Bank भी एक्सपर्ट की पसंद में शामिल है। भागवत का कहना है कि स्टॉक फिलहाल एक्युमलेशन के चरण में है और बाजार स्थिर होने पर इसमें तेजी देखने को मिल सकती है। इसमें 1,032 और 1,075 रुपये के लक्ष्य बताए गए हैं, जबकि 975 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है।

HAL में शॉर्ट टर्म दबाव संभव

HAL के शेयर में हालिया तेजी के बाद तकनीकी रिवर्सल के संकेत दिख रहे हैं। अक्षय भागवत के मुताबिक शॉर्ट टर्म में स्टॉक पर दबाव रह सकता है और यह 2,250 रुपये के स्तर तक फिसल सकता है।

Natco Pharma में सीमित रिकवरी की उम्मीद

Natco Pharma फिलहाल कमजोर तकनीकी सेटअप में दिख रहा है, हालांकि 800 रुपये के आसपास सपोर्ट बन सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार रिकवरी आने पर स्टॉक 880–900 रुपये तक जा सकता है, लेकिन नई खरीदारी से अभी बचना बेहतर होगा।

Karur Vysya Bank में अपट्रेंड कायम

करूर वैश्या बैंक बीते कई महीनों से मजबूत अपट्रेंड में है और इसमें अच्छे वॉल्यूम देखने को मिले हैं। अक्षय भागवत के अनुसार मीडियम टर्म में स्टॉक 375–380 रुपये तक जा सकता है, जबकि 280 रुपये मजबूत सपोर्ट बना हुआ है।

RateGain Travel में कमजोरी जारी

बेहतर नतीजों के बावजूद RateGain Travel में बिकवाली जारी है। तकनीकी रूप से स्टॉक कमजोर दिख रहा है और 420 रुपये तक गिरावट की संभावना बताई जा रही है। ऐसे में एक्सपर्ट इसमें नई खरीदारी से बचने और फंसे निवेशकों को निकलने की सलाह दे रहे हैं।

शेयर का नामरणनीतिटारगेट प्राइसस्टॉप लॉसएक्सपर्ट व्यू
ABB Indiaखरीदारी₹6,050 – ₹6,300₹5,697मजबूत अपट्रेंड, गिरावट में भी मजबूती
AU Bankखरीदारी₹1,032 – ₹1,075₹975संचय का चरण, रिकवरी पर तेजी संभव
HALसावधानी / गिरावट संभव₹2,250 (डाउनसाइड स्तर)शॉर्ट टर्म में दबाव के संकेत
Natco Pharmaहोल्ड₹880 – ₹900₹800सपोर्ट के पास, सीमित रिकवरी संभव
Karur Vysya Bankखरीदारी/होल्ड₹375 – ₹380₹280मजबूत अपट्रेंड जारी
RateGain Travelबचें / एग्जिट₹420 (डाउनसाइड स्तर)नतीजों के बाद कमजोरी जारी
एक्सपर्ट व्यू: यह निवेश सलाह JM Financial Services के टेक्निकल एक्सपर्ट अक्षय भागवत के विचारों पर आधारित है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article