बिजनेस

Polycab India Share Price: अल्ट्राटेक ने किया एक ऐलान और लुढ़क गया पॉलीकैब इंडिया का शेयर, 15 फीसदी की गिरावट

Polycab India Share Price Today: आज केबल बनाने वाली पॉलीकैब इंडिया के शेयर में भारी गिरावट आई है। कंपनी का शेयर 15 फीसदी गिर गया है। 10 बजे BSE पर पॉलीकैब इंडिया का शेयर 864.85 रु या 15 फीसदी गिरकर 4900.75 रु पर आ गया है।

Image

लुढ़क गया पॉलीकैब इंडिया का शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पॉलीकैब का शेयर गिरा
  • 15 फीसदी की गिरावट
  • अल्ट्राटेक सीमेंट के ऐलान से गिरा शेयर

Polycab India Share Price Today: आज केबल बनाने वाली पॉलीकैब इंडिया के शेयर में भारी गिरावट आई है। कंपनी का शेयर 15 फीसदी गिर गया है। 10 बजे BSE पर पॉलीकैब इंडिया का शेयर 864.85 रु या 15 फीसदी गिरकर 4900.75 रु पर आ गया है। दरअसल आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक ने 'बिल्डिंग सॉल्यूशंस' प्रोवाइडर बनने की अपनी स्ट्रेटेजी के तहत केबल और वायर (सी एंड डब्ल्यू) सेगमेंट में एंट्री की घोषणा की है, जिसका निगेटिव असर पॉलीकैब के शेयर पर पड़ता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें -

मौजूदा कंपनियों के लिए चुनौती

माना जा रहा है कि 845 अरब रुपये के केबल और वायर बाजार (वित्त वर्ष 2023-24 तक) में अल्ट्राटेक की एंट्री ने पॉलीकैब के प्रति निवेशकों की भावना को प्रभावित किया है, क्योंकि इस कदम से कॉम्पिटीशन बढ़ने, प्राइसिंग प्रेशर और मार्केट डायनानिक्स में बदलाव को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं जो मौजूदा कंपनियों के लिए चुनौती बन सकती हैं।

और भी केबल कंपनियों के शेयर गिरे

अल्ट्राटेक के ऐलान से और भी केबल-वायर कंपनियों के शेयर गिरे हैं। इनमें केईआई इंडस्ट्रीज में 10% लोअर सर्किट लग गया है। वहीं हैवेल्स इंडिया के शेयर में 9% की गिरावट आई और यह 1,140 रुपये पर आ गया। इसी तरह, आर आर केबल के शेयर में 13% की गिरावट आई और यह 965.60 रुपये पर आ गया।

इतना ही नहीं खुद अल्ट्राटेक का शेयर भी गिर गया। सवा 10 बजे ये 4.5 फीसदी गिरकर 10,467.25 रु पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article