बिजनेस

इंदौर का बेटा बना युवाओं का रोल मॉडल, भारत में पॉडकास्टिंग पर करता है राज, कमा लिए 91 करोड़!

Podcaster Raj Shamani Net Worth & Success Story: इंदौर से निकला यह लड़का आज दुनिया के हर ambitious युवा का रोल मॉडल बन चुका है। जब तक भारत में असली बातें सुनने की भूख और सफल होने की चाह बाकी है, तब तक राज शमानी की आवाज सबसे तेज गूंजती रहेगी। $11 मिलियन की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

Image

पॉडकास्टर राज शमानी की सफलता की कहानी (तस्वीर-instagram)

Podcaster Raj Shamani Net Worth & Success Story: जरा सोचिए, आप एक सुबह उठते हैं और सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हैं। अचानक आपको दिखते हैं विजय माल्या, वो शख्स जो सालों से पब्लिक की नजरों से गायब थे। और यह कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस या कोर्ट रूम स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक पॉडकास्ट पर बेझिझक बातचीत करते दिखते हैं। वह भी राज शमानी के चार घंटे लंबे शो पर। यह कोई आम इंटरव्यू नहीं था। यह उस डिजिटल दौर का संकेत था जहां एक यूट्यूबर, एक कंटेंट क्रिएटर, देश के सबसे बड़े बिजनेस नामों को सामने लाकर बैठा सकता है।

इंदौर की गलियों से इंटरनेशनल स्क्रीन तक

राज शमानी, जिनका जन्म 29 जुलाई 1997 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ, एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। पढ़ाई का दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियां उनके जीवन का हिस्सा थीं। लेकिन 16 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता के एफएमसीजी बिजनेस ‘शमानी इंडस्ट्रीज’ में योगदान देना शुरू कर दिया और अपना खुद का ब्रांड "जादूगर ड्रॉप" लॉन्च किया। उनकी मेहनत से कंपनी की कमाई 20 गुना तक बढ़ गई। कभी पब्लिक स्पीकिंग से डरने वाले राज, आज अपनी आवाज से लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

डिजिटल सफलता की नई परिभाषा

राज की डिजिटल यात्रा की शुरुआत हुई कुछ सामान्य से मोटिवेशनल वीडियोज से, जिन्हें उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर डाला। शुरुआत में उन्हें 80 कंपनियों को मेल भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। आज वही कंपनियां उनके शो में आने के लिए कतार में खड़ी हैं। 2021 में शुरू किया गया उनका पॉडकास्ट "Figuring Out" आज भारत का सबसे तेजी से बढ़ता पॉडकास्ट बन चुका है। इसमें वो बिजनेस, स्टार्टअप्स और लाइफ से जुड़े विषयों को बेहद आसान और ईमानदार भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

यूट्यूब सब्सक्राइबर: 3.77 मिलियन

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 2.6 मिलियन (जुलाई 2024 तक)

राज शमानी की कमाई: ब्रांड से बनी पहचान

2024 में राज शमानी की कुल संपत्ति $11 मिलियन (करीब ₹91 करोड़) आंकी गई है।

राज शमानी की कमाई के प्रमुख स्रोत

  • Shamani Industries और House of X जैसे बिजनेस
  • पॉडकास्ट रेवेन्यू (स्पॉन्सरशिप, डिस्ट्रीब्यूशन, ब्रांड डील्स)
  • यूट्यूब से सालाना ₹20 लाख से ज्यादा
  • इंफ्लुएंसर मार्केटिंग और ब्रांड पार्टनरशिप
  • रियल एस्टेट, शेयर मार्केट और स्टार्टअप्स में निवेश
  • उनकी मासिक आय ₹1 करोड़+ और सालाना ₹15 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।

सबके दिलों को छूने वाला ब्रांड

राज का कंटेंट सिर्फ जानकारी नहीं देता, वह आज के भारत की सोच और जज्बे को आवाज देता है। उनकी भाषा सीधी, बेबाक और जमीन से जुड़ी होती है। वो कहते है, "मैं चाहता हूं कि महत्वाकांक्षा लोगों की आदत बन जाए।

उपलब्धियां जो किसी को भी हैरान कर दें

  • UN Youth Assembly में सबसे कम उम्र के भारतीय स्पीकर
  • 4 बार TEDx स्पीकर
  • Forbes India, Entrepreneur, Business World जैसी बड़ी मैगजीन में फीचर
  • House of X के फाउंडर – क्रिएटर्स के लिए D2C एनबलिंग प्लेटफॉर्म
  • Cred, CoinDCX, Groww जैसे ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन

अब सिर्फ यूट्यूबर नहीं, एक ब्रांड हैं राज

राज शमानी अब सिर्फ एक मोटिवेशनल स्पीकर नहीं हैं। वो एक चलता-फिरता मीडिया नेटवर्क हैं। उनका पॉडकास्ट भारत का जवाब है “The Diary of a CEO” जैसा इंटरनेशनल शो। फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें भारतीय जमीनी हकीकत और दमदार कहानियों की खुशबू है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article