बिजनेस

सीनियर सिटिजन को PNB की 444 दिन की FD में 5 लाख जमा करने पर कितने रुपये मिलेंगे; देखें कैलकुलेशन

अगर आप भी एफडी पर ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं तो रेगुलर एफडी की जगह स्पेशल एफडी स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। इस स्कीम में बैंक की ओर से रेगुलर एफडी से ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है।

Image

पीएनबी स्पेशल एफडी स्कीम (Photo: iStock)

PNB Special FD for Senior Citizens: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की 444 दिन की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। बैंक इस स्पेशल एफडी स्कीम में अलग-अलग श्रेणी के ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों का लाभ दे रहा है। खास बात यह है कि सीनियर सिटिजन्स और सुपर सीनियर सिटिजन्स को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दिया जा रहा है, जिससे उनकी मैच्योरिटी राशि भी ज्यादा बनती है।

कितना मिल रहा है ब्याज

PNB Special FD for Senior Citizens

पीएनबी स्पेशल एफडी स्कीम (Photo: iStock)

PNB की 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम में सुपर सीनियर सिटिजन्स को सबसे अधिक 7.40 प्रतिशत सालाना ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन्स के लिए बैंक 7.10 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इस योजना में 6.60 प्रतिशत की ब्याज दर निर्धारित की गई है।

5 लाख रुपये पर कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर कोई ग्राहक PNB की 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम में 5 लाख रुपये का निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होगी। सुपर सीनियर सिटिजन्स को 7.40 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर मैच्योरिटी पर लगभग 5,46,628 रुपये प्राप्त होंगे। यानी उन्हें करीब 46,628 रुपये का ब्याज लाभ मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटिजन्स को 7.10 प्रतिशत ब्याज दर के अनुसार मैच्योरिटी पर लगभग 5,44,672 रुपये मिलेंगे। इस स्थिति में कुल ब्याज आय करीब 44,672 रुपये होगी। सामान्य नागरिकों को 6.60 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर मैच्योरिटी पर लगभग 5,41,426 रुपये प्राप्त होंगे। यानी उन्हें लगभग 41,426 रुपये का ब्याज मिलेगा।

निवेशक श्रेणीब्याज दरनिवेश राशिमैच्योरिटी राशि
सामान्य नागरिक6.60%₹5,00,000लगभग ₹5,41,426
सीनियर सिटिजन7.10%₹5,00,000लगभग ₹5,44,672
सुपर सीनियर सिटिजन7.40%₹5,00,000लगभग₹5,46,628

सीनियर सिटिजन FD में क्यों करें निवेश?

एफडी पर सीनियर सिटिजन्स और सुपर सीनियर सिटिजन्स को अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ मिलता है। इससे उनकी निवेश राशि पर रिटर्न बेहतर हो जाता है। 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है जो कम अवधि में निश्चित और सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं। बैंक एफडी में बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता, जिससे निवेशक निश्चिंत होकर अपना पैसा निवेश कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि एक लिमिट के बाद बैंक एफडी पर लगने वाले ब्याज पर भी टैक्स काटता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article