बिजनेस

चेक पेमेंट को लेकर PNB ने बदला नियम, कर लें ये काम नहीं तो होगा पछतावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 07:13 PM IST

PNB Positive Pay System: ग्राहकों को चेक के फर्जी पेमेंट से बचाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ( PNB) ने नया कदम उठाया है। बैंक ने अब 5 लाख रुपये और उससे अधिक के चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) को अनिवार्य करने का ऐलान किया है।

Image

पंजाब नेशनल बैंक

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • PNB का फर्जी पेमेंट से बचाने का नया नियम
  • 5 अप्रैल, 2023 से होगा लागू
  • अब 5 लाख रुपये के चेक पेमेंट पर होगा लागू

PNB Positive Pay System: ग्राहकों को चेक के फर्जी पेमेंट से बचाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ( PNB) ने नया कदम उठाया है। बैंक ने अब 5 लाख रुपये और उससे अधिक के चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) को अनिवार्य करने का ऐलान किया है। यह नियम 5 अप्रैल, 2023 से लागू होगा। इससे पहले, PPS में चेक जमा करने की अनिवार्यता 10 लाख रुपये और उससे अधिक की थी।

इस तरह का पाएंगे इस्तेमाल

PPS भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) का विकसित एक सिस्टम है, जिसके लिए ग्राहकों को एक तय अमाउंट के चेक जारी करते समय जरूरी जानकारी जैसे अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा कोड, जारी करने की डेट, रकम और लाभार्थी का नाम शामिल था। ग्राहक ब्रांच ऑफिस में ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग (PNB वन), या एसएमएस बैंकिंग से चेक की जानकारी देकर पीपीएस का उपयोग कर सकते हैं।

ये है RBI की गाइडलाइन्स

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) के गाइडलाइन्स के मुताबिक, PNB ने 1 जनवरी, 2021 से CTS फॉर्म में 50,000 रुपये और उससे अधिक के चेक के लिए PPS पेश किया था। हालांकि RBI ने यह भी कहा था कि सुविधा का लाभ लेना खाताधारक के विवेक पर निर्भर है और बैंक इसे बनाने पर विचार कर सकते हैं। 5 लाख रुपये और उससे अधिक के चेक के लिए यह अनिवार्य है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article