बिजनेस

SBI: एसबीआई से PM सूर्य योजना का लोन लेना होगा आसान, जानें कैसे मिलेगा

SBI: एसबीआई सूर्य घर ऋण को पूरी तरह से डिजिटल ‘एंड-टू-एंड’ बनाएगा । एमएनआरई-आरईसी पोर्टल पर आवेदक पंजीकरण से लेकर ऋण वितरण तक पूरी प्रक्रिया एसबीआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म से मैनेज होगा।

Image

एसबीआई की नई पहल

SBI New Initiative:सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 11 नई पहल की बृहस्पतिवार को घोषणा की है। इनमें डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ाना और 35 नए कृषि केंद्रीकृत प्रसंस्करण प्रकोष्ठ खोलना शामिल है, जिससे कृषि ऋण कैटेगरी में जोखिम कम होगा। इसके तहत एसबीआई सूर्य घर ऋण को पूरी तरह से डिजिटल एंड-टू-एंड बनाएगा। इसी तरह भीम एसबीआई पे ऐप पर ‘टैप-एंड-पे’ और योनो ऐप पर म्यूचुअल फंड के खिलाफ एंड-टू-एंड डिजिटल ऋण जैसी दो सुविधाएं भी शामिल होंगी।

पीएम सूर्य योजना का लोन मिलना होगा आसान

बैंक ने एक पहल की भी घोषणा की जो एसबीआई सूर्य घर ऋण को पूरी तरह से डिजिटल ‘एंड-टू-एंड’ बनाएगा । इसमें कहा गया कि उपयोगकर्ता केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत ऋण का विकल्प चुन सकते हैं। यह 10 किलोवाट क्षमता तक के लिए ऋण प्रदान करता है।एमएनआरई/आरईसी पोर्टल पर आवेदक पंजीकरण से लेकर ऋण वितरण तक पूरी प्रक्रिया एसबीआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म से मैनेज होगा। एसबीआई ने पंजाब के पटियाला में दूसरा वैश्विक एनआरआई केंद्र (जीएनसी) खोला है।

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने बैंक दिवस पर पटियाला में दूसरे वैश्विक प्रवासी केंद्र (जीएनसी) का उद्घाटन किया। इसका मकसद एनआरआई ग्राहकों तक अपनी सेवाएं बढ़ाना है। बयान में कहा गया कि ये केंद्र उत्कृष्टता केंद्र के रूप में काम करते हैं तथा एनआरआई ग्राहकों को विशिष्ट सेवाएं प्रदान करते हैं। भारत में 434 विशिष्ट एनआरआई शाखाओं के तंत्र, 29 देशों में विदेशी कार्यालयों तथा खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों में 45 एक्सचेंज हाउस और पांच बैंक के साथ साझेदारी से एसबीआई दुनियाभर में अपने एनआरआई ग्राहकों को व्यापक सेवाएं प्रदान करने में पूरी तरह से सक्षम है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article