बिजनेस

Giriraj Singh Net worth: करोड़पति हैं गिरिराज सिंह, जानें पास में कितना सोना-चांदी और प्रॉपर्टी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 9, 2024, 08:27 PM IST

Giriraj Singh Networth: पीएम मोदी की कैबिनेट में गिरिराज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बेगूसराय लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के दौरान दायर हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था।

Image

गिरिराज सिंह मंत्री पद की शपथ लेते हुए।

Photo : Times Now Digital

Giriraj Singh Networth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बिहार के बेगुसराय लोकसभा सीट से जीतकर आने वाले गिरिराज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बेगूसराय लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के दौरान दायर हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। हलफनामे के अनुसार, गिरिराज सिंह 10.16 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। गिरिराज सिंह की पत्नी के पास 4.15 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

चल और अचल संपत्ति

हलफनामे में गिरिराज सिंह ने बताया था कि उनके पास 2.09 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 8.07 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 1.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 2.90 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। हलफनामे के अनुसार, गिरिराज सिंह के पास 1.96 लाख रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 1.46 लाख रुपये नकद हैं। उनके पास दो बैंक अकाउंट है और 1.10 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं।

कितनी है सालाना कमाई

उनकी पत्नी के पास छह बैंक अकाउंट, 7 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 50,000 रुपये के चांदी के आभूषण हैं। हलफनामे के अनुसार, गिरिराज सिंह की अचल संपत्तियों में कुछ पैतृक संपत्ति भी शामिल है। वर्ष 2023-2024 में उनकी आय 16,61,990 रुपये रही है।

बेगूसराय लोकसभा सीट से जीते हैं गिरिराज सिंह

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआई के अवधेश राय से था। चुनावी दंगल में गिरिराज सिंह ने अवधेश राय को 81480 वोटों से पटखनी दी है।

गिरिराज सिंह ने 2005 से 2010 तक बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री और 2010 से 2013 तक पशुपालन मंत्री के रूप में सेवाएं दीं। वह मई 2019 में केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बने। जुलाई 2021 में वह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बने।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article