बिजनेस

PM Kisan Yojana: किसान तुरंत करें ये तीन काम, वरना नहीं मिलेगी 13वीं किस्त!

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 15, 2022, 02:36 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment: देश में कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

Image

PM Kisan Yojana: उठाना है 13वीं किस्त का लाभ तो हो जाएं सावधान

Photo : iStock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment: किसानों की आर्थिक सहायता करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) सरकार की सबसे सफल स्कीम में से एक है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हर चार महीनों में 2- 2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। योजना के तहत सरकार किसानों को 12 किस्तें ट्रांसफर कर चुकी है। अब किसानों को अगली यानी 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

हालांकि, पीएस कियान योजना की 13वीं किस्त (PM Kisan Yojana 13th Installment) में अभी काफी समय है, लेकिन कुछ काम ऐसे भी हैं, जिन्हें करवाना किसानों के लिए जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया तो किसानों को 13वीं किस्त नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं इन सबके बारे में -

किसान जल्द ही पीरा कर लें ये तीन काम -

1. अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं और 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको एक और काम करना होगा। आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट यानी pmkisan.gov.in पर जाकर राशन कार्ड (Ration Card) की कॉपी को अपडेट करना होगा। सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए हाल ही में राशन कार्ड अनिवार्य किया था।

2. अगर नहीं चाहते कि आपको 13वीं किस्त मिलने में कोई अड़चन आए, तो अपने बैंक अकाउंट को अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) से तुरंत लिंक कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको किस्त का लाभ लेने में दिक्कत हो सकती है।

3. इनके अलावा एक और काम है जो सरकार ने किसानों के लिए अनिवार्य किया है। भूलेखों का वेरिफिकेशन भी जरूरी है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको 13वीं किस्त का लाभ मिले, तो आप जल्द से जल्द वेरिफिकेशन करवा लें। दरअसल अपात्र किसान पीएम किसान योजना का लाभ न ले पाएं, इसके लिए सरकार कई जरूरी कदम उठाए थे। ये इसी कड़ी में उठाया गया एक कदम है।

कब जारी होगी अगली किस्त?

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने इस साल अक्टूबर में किसानों के बैंक अकाउंट में 12वीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो अगले महीने यानी दिसंबर महीने के आखिर में किसानों को 13वीं किस्त के पैसे जारी (PM Kisan 13th Installment Date) किए जा सकते हैं। हालांकि, इसकी अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article