बिजनेस

आज का प्लैटिनम का रेट 13 फरवरी 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमतआज की, Platinum Price Today (13 February 2026),भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम/10 ग्राम के भाव: भारतीय महिलाओं के बीच गहनों के लिए सोने-चांदी की तरह प्लैटिनम भी काफी लोकप्रिय है। इनकी कीमतों में भी उतार-चढ़ाव होता रहता है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। प्लैटिनम के गहने (Platinum jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में ताजा रेट क्या हैं।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Price Today (13 February 2026) : सोना और चांदी की तरह प्लैटिनम के भी गहने बनाए जाते हैं। यही वजह है कि इसकी कीमतों पर निवेशकों और ग्राहकों की नजर बनी रहती है। हम आपको इसके दामों में होने वाले उतार-चढ़ाव की ताजा जानकारी दे रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 68483 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 64694 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 64103 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यानी 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत में 4380 रुपये की गिरावट हुई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज भारत में प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट हुई। ताजा आंकड़ों के अनुसार आज प्लैटिनम का भाव 5914 रुपये प्रति ग्राम हो गया जिसमें 259 रुपये की कमी आई है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत घटकर 59,140 रुपये हो गई, जिसमें 2590 रुपये की गिरावट हुई। कल यानी गुरुवार को प्लैटिनम की कीमत 6,173 रुपये प्रति ग्राम और 61,730 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

कीमतों में कमी से निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिली है। यह कीमत बाजार की मांग और आपूर्ति के अनुसार बदलती रहती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की कीमत और मांग के अनुसार इसके दाम बदलते रहते हैं। सोने और चांदी की तरह प्लैटिनम भी एक कीमती धातु है, लेकिन इसकी उपलब्धता कम होने के कारण यह और भी खास मानी जाती है। ज्वेलरी बाजार में इसकी अलग पहचान है और खासकर शहरी इलाकों में इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। नीचे जानिए आपके शहर में ताजा भाव क्या है।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,914₹59,140₹5,91,400
मुंबई₹5,914₹59,140₹5,91,400
चेन्नई₹5,914₹59,140₹5,91,400
कोलकाता₹5,914₹59,140₹5,91,400
अयोध्या₹5,914₹59,140₹5,91,400
पटना₹5,914₹59,140₹5,91,400
लखनऊ₹5,914₹59,140₹5,91,400
मेरठ₹5,914₹59,140₹5,91,400
कानपुर₹5,914₹59,140₹5,91,400
गाजियाबाद₹5,914₹59,140₹5,91,400
नोएडा₹5,914₹59,140₹5,91,400
गुरुग्राम₹5,914₹59,140₹5,91,400
चंडीगढ़₹5,914₹59,140₹5,91,400
जयपुर₹5,914₹59,140₹5,91,400
पुणे₹5,914₹59,140₹5,91,400
लुधियाना₹5,914₹59,140₹5,91,400
गुवाहाटी₹5,914₹59,140₹5,91,400
इंदौर₹5,914₹59,140₹5,91,400
अहमदाबाद₹5,914₹59,140₹5,91,400
सूरत₹5,914₹59,140₹5,91,400
नागपुर₹5,914₹59,140₹5,91,400
नासिक₹5,914₹59,140₹5,91,400
बैंगलोर₹5,914₹59,140₹5,91,400
वडोदरा₹5,914₹59,140₹5,91,400
भुवनेश्वर₹5,914₹59,140₹5,91,400
कटक₹5,914₹59,140₹5,91,400
केरल₹5,914₹59,140₹5,91,400
रायपुर₹5,914₹59,140₹5,91,400
हैदराबाद₹5,914₹59,140₹5,91,400
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्)

सगाई और शादी की अंगूठियों में खास उपयोग

प्लैटिनम का सबसे ज्यादा उपयोग महिलाओं की सगाई की अंगूठियों और शादी की अंगूठियों में किया जाता है। अब पुरुषों की वेडिंग रिंग में भी प्लैटिनम का चलन बढ़ रहा है। इसकी मजबूती, चमक और लंबे समय तक नई जैसी दिखने की खासियत इसे खास बनाती है। प्लैटिनम की अंगूठियां जल्दी घिसती नहीं हैं और उनका रंग फीका नहीं पड़ता। यही कारण है कि कई लोग इसे जीवनभर के रिश्ते का प्रतीक मानते हैं।

अन्य गहनों में कम उपयोग

हालांकि प्लैटिनम का उपयोग ड्रेस रिंग बनाने में भी किया जाता है, लेकिन आमतौर पर इससे झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक कम बनाए जाते हैं। इसका एक कारण इसकी ऊंची कीमत है। सोना और चांदी की तुलना में प्लैटिनम महंगा पड़ता है, इसलिए रोजमर्रा के आभूषणों में इसका उपयोग सीमित रहता है। फिर भी प्रीमियम और खास डिजाइन वाली ज्वेलरी में इसकी मांग बनी रहती है।

अन्य धातुओं से तुलना

फाइन ज्वेलरी बनाने में सोना, चांदी और अन्य धातुओं का भी उपयोग होता है। हर धातु की अपनी विशेषताएं होती हैं। सोना पारंपरिक और लोकप्रिय है, चांदी किफायती मानी जाती है, जबकि प्लैटिनम मजबूत, दुर्लभ और ज्यादा टिकाऊ होता है। प्लैटिनम एलर्जी की संभावना भी कम करता है, इसलिए संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प माना जाता है।

समझदारी से करें खरीदारी

आभूषण खरीदते समय केवल कीमत ही नहीं, बल्कि धातु की गुणवत्ता, टिकाऊपन और उपयोगिता पर भी ध्यान देना चाहिए। प्लैटिनम खरीदने से पहले उसकी शुद्धता और प्रमाणित हॉलमार्क जरूर जांच लें। सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला आपको बेहतर और संतोषजनक खरीदारी का अनुभव देगा। आमतौर पर प्लैटिनम की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, मांग और आर्थिक हालात के अनुसार बदलती रहती हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article