बिजनेस

आज का प्लैटिनम का रेट 8 मार्च 2026: फिर बढ़ी कीमतें, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

प्लैटिनम कीमत आज की, Platinum Price Today 8 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम/10 ग्राम के भाव: सोने और चांदी की तरह अब प्लैटिनम ज्वेलरी भी काफी पसंद की जाने लगी हैं। इसकी कीमतें भी देश-दुनिया की परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता हैं। चल रहे ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day or Mahila Diwas) पर अगर आप प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 8 March 2026 : ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर प्लैटिनम कीमतों पर भी पड़ रहा है। युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day or Mahila Diwas) पर गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्लैटिनम की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। ताजा अपडेट के अनुसार देश में प्लेटिनम का भाव 6,340 रुपये प्रति ग्राम हो गया है, जो पिछले भाव से 25 रुपये अधिक है। वहीं अगर 10 ग्राम की बात करें तो प्लेटिनम की कीमत बढ़कर 63,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। इसमें 250 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले कारोबारी दिन गिरावट हुई थी। 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 84 रुपये गिरकर 6,315 रुपये हो गई थी। इसी तरह 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 840 रुपये घटकर 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक प्लैटिनम की कीमत 69,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती या कमजोरी और मांग-आपूर्ति पर निर्भर करता है। लगातार कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए यह समय सतर्कता रहने का है। आगे अपने शहर के ताजा रेट जान लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,340₹63,400₹6,34,000
मुंबई₹6,340₹63,400₹6,34,000
कोलकाता₹6,340₹63,400₹6,34,000
चेन्नई₹6,340₹63,400₹6,34,000
पटना₹6,340₹63,400₹6,34,000
लखनऊ₹6,340₹63,400₹6,34,000
मेरठ₹6,340₹63,400₹6,34,000
अयोध्या₹6,340₹63,400₹6,34,000
कानपुर₹6,340₹63,400₹6,34,000
गुरुग्राम₹6,340₹63,400₹6,34,000
चंडीगढ़₹6,340₹63,400₹6,34,000
गाजियाबाद₹6,340₹63,400₹6,34,000
नोएडा₹6,340₹63,400₹6,34,000
जयपुर₹6,340₹63,400₹6,34,000
लुधियाना₹6,340₹63,400₹6,34,000
गुवाहाटी₹6,340₹63,400₹6,34,000
इंदौर₹6,340₹63,400₹6,34,000
अहमदाबाद₹6,340₹63,400₹6,34,000
सूरत₹6,340₹63,400₹6,34,000
वडोदरा₹6,340₹63,400₹6,34,000
नागपुर₹6,340₹63,400₹6,34,000
पुणे₹6,340₹63,400₹6,34,000
नासिक₹6,340₹63,400₹6,34,000
बैंगलोर₹6,340₹63,400₹6,34,000
भुवनेश्वर₹6,340₹63,400₹6,34,000
कटक₹6,340₹63,400₹6,34,000
केरल₹6,340₹63,400₹6,34,000
रायपुर₹6,340₹63,400₹6,34,000
हैदराबाद₹6,340₹63,400₹6,34,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट रिंग्स और महिला-पुरुष दोनों की वेडिंग रिंग्स में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। प्लैटिनम बेहद मजबूत और टिकाऊ धातु मानी जाती है, जो रोजाना पहनने पर भी लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखती है। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए इसे डेली वियर ज्वेलरी के लिए आदर्श विकल्प माना जाता है। इसके अलावा, प्लैटिनम की उच्च शुद्धता इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है, जिससे संवेदनशील त्वचा वाले लोग भी इसे आराम से पहन सकते हैं।

हालांकि अन्य आभूषणों में प्लैटिनम का उपयोग अभी भी सीमित है। इसकी कीमत अन्य धातुओं की तुलना में अधिक होती है और यह वजन में भी अपेक्षाकृत भारी होता है। यही वजह है कि झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। फैशन रिंग्स में कभी-कभी प्लैटिनम का उपयोग किया जाता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अब भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

आभूषण खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की विशेषताओं को समझना बेहद जरूरी होता है। सोना, चांदी और प्लैटिनम तीनों के अपने-अपने फायदे और खासियतें हैं। प्लैटिनम जहां अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है, वहीं सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी काफी लोकप्रिय है। यदि खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं, तो आभूषण खरीदना अधिक समझदारी भरा साबित हो सकता है। खासकर जब बाजार में कीमतों में गिरावट हो, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा और लाभकारी अवसर बन सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article