बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 1 अप्रैल 2026: कीमतों में फिर बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 1 April 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे भीषण युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में उठापटक जारी हैं। प्लैटिनम की कीमतों पर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ रहा है। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 1 April 2026 : ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रहे भीषण युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव हो रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत बुधवार सुबह तक 64107 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक 63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक भाव 64,697 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 108 रुपये बढ़कर 5,874 रुपये हो गई। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 1080 रुपये बढ़कर 58,740 रुपये हो गई है। पिछले कारोबारी दिन यह 95 रुपये बढ़कर 5,766 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गई थी। जबकि 10 ग्राम प्लेटिनम की कीमत 950 रुपये बढ़कर 57,660 रुपये हो गई थी। कीमती धातुओं के बाजार में यह उछाल निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक मांग, डॉलर के उतार-चढ़ाव और आर्थिक परिस्थितियों के कारण प्लैटिनम की कीमतों में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी बाजार की स्थिति के अनुसार कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर निर्भर करेगी।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत (₹)10 ग्राम की कीमत (₹)
दिल्ली5,87458,740
मुंबई5,87458,740
कोलकाता5,87458,740
चेन्नई5,87458,740
पटना5,87458,740
लखनऊ5,87458,740
अयोध्या5,87458,740
मेरठ5,87458,740
कानपुर5,87458,740
गाजियाबाद5,87458,740
नोएडा5,87458,740
गुरुग्राम5,87458,740
चंडीगढ़5,87458,740
जयपुर5,87458,740
लुधियाना5,87458,740
गुवाहाटी5,87458,740
इंदौर5,87458,740
अहमदाबाद5,87458,740
वडोदरा5,87458,740
सूरत5,87458,740
पुणे5,87458,740
नागपुर5,87458,740
नासिक5,87458,740
बैंगलोर5,87458,740
भुवनेश्वर5,87458,740
कटक5,87458,740
केरल5,87458,740
रायपुर5,87458,740
हैदराबाद5,87458,740
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों में प्लैटिनम का उपयोग

आजकल एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। यह धातु लंबे समय तक अपनी प्राकृतिक चमक बनाए रखती है और रोज़ाना पहनने पर भी जल्दी खराब नहीं होती। इसकी सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए यह डेली वियर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

अन्य ज्वेलरी में सीमित उपयोग

हालांकि, प्लैटिनम का इस्तेमाल अभी अन्य आभूषणों में सीमित है। इसकी ऊंची कीमत और ज्यादा वजन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसी ज्वेलरी में इसका उपयोग कम होता है। फैशन रिंग्स में इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन अभी भी सोना और चांदी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

प्लैटिनम, सोना और चांदी की तुलना

तीनों धातुओं की अपनी-अपनी खासियतें हैं। प्लैटिनम मजबूत, दुर्लभ और प्रीमियम लुक देने वाला होता है। सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वहीं, चांदी किफायती होती है और कई आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध रहती है।

ज्वेलरी खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें

ज्वेलरी खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है। सही समय पर, खासकर जब कीमतें अपेक्षाकृत कम हों, प्लैटिनम खरीदना एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article