बिजनेस

Pi Network Coin Price: क्या पाई कॉइन करेगा डॉलर की बराबरी? लोगों के बीच चर्चा हुई तेज

Pi Network Coin Price: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी जारी है, पाई कॉइन में भी उल्लेखनीय उछाल देखने को मिल रहा है। यह जल्द 1 डॉलर के बराबर हो सकता है। उधर बिटकॉइन $110,000 का स्तर पार कर लिया है और अब $115,000 से $116,000 के बीच पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Image

पाई क्वॉइन की कीमतों में तेजी

Pi Network Coin Price : क्रिप्टो करेंसी मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है और Pi Coin भी इस तेजी का हिस्सा बना हुआ है। Coinpedia की रिपोर्ट के मुताबिक Pi Coin ने 10% की बढ़त दर्ज की और $0.86 तक पहुंचा, जो बाद में करीब $0.84 पर स्थिर हुआ। अब सभी की नजरें $1 के बड़े आंकड़े पर टिकी हैं, जहां $0.94 को एक महत्वपूर्ण रेसिस्टेंस माना जा रहा है। भले ही बाजार में और Pi Coin आ रहे हैं, लेकिन $100 मिलियन के Pi इकोसिस्टम फंड और बढ़ते हुए HODL (लंबे समय तक होल्ड करने की भावना) के कारण कीमतें बढ़ रही हैं।

इसी बीच, Bitcoin ने $110,000 का स्तर पार कर लिया है हालांकि थोड़ी गिरावट हुई है। अब $115,000 से $116,000 के बीच पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। तकनीकी संकेत जैसे मजबूत RSI और MACD भी बाजार की तेजी का समर्थन कर रहे हैं। Dogecoin (7% की बढ़त), Ethereum, Solana, और XRP जैसे अन्य अल्टकॉइन्स भी अच्छी पकड़ बना रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि Pi Coin के बड़े एक्सचेंजों पर लिस्टिंग से इसकी अगली बड़ी छलांग संभव हो सकती है।

Pi Coin की चुनौतियां और आगे का रास्ता

जहां Pi Coin में रिकवरी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं, वहीं इसे कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है जो लॉन्ग टर्म ग्रोथ को सीमित कर सकते हैं। मुख्य कारणों में से एक KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया में देरी है, जिसके कारण कई यूजर्स अभी भी अपनी होल्डिंग्स तक पहुंच नहीं बना पा रहे हैं। इससे उन शुरुआती माइनर्स में निराशा फैल रही है, जिन्होंने उम्मीद की थी कि mainnet लॉन्च के बाद वे अपने टोकन को स्वतंत्र रूप से एक्सेस और ट्रेड कर सकेंगे।

दूसरी बड़ी समस्या Pi Coin का Coinbase और Binance जैसे टियर-1 एक्सचेंजों पर न होना है। Gate.io, Bitget, और OKX जैसे प्लेटफॉर्म पर तो यह लिस्टेड है, लेकिन टियर-1 एक्सचेंजों की कमी ने इसकी लिक्विडिटी और मुख्यधारा में अपनाए जाने की संभावना को कम कर दिया है।

इसके अलावा, परियोजना की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। समुदाय के कुछ सदस्यों का कहना है कि कोर टीम की तरफ से अपडेट्स की कमी ही लिस्टिंग और इकोसिस्टम के विकास में रुकावट है। प्रसिद्ध $100 मिलियन Pi Network Ventures फंड, जो Pi आधारित प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया था, अभी तक कोई स्पष्ट प्रगति नहीं दिखा पाया है, जिससे समर्थकों के बीच और संदेह बढ़ गया है, जैसा कि Binance.com ने भी रिपोर्ट किया है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है, क्रिप्टो करेंसी में निवेश जोखिमों के अधीन है, अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article