बिजनेस

NFO Open Today: खुल गया पीजीआईएम इंडिया रिटायरमेंट फंड का NFO, बुढ़ापे का रखेगा ध्यान, न्यूनतम निवेश राशि 5000 रु

PGIM India Retirement Fund NFO: पीजीआईएम इंडिया रिटायरमेंट फंड का एनएफओ खुल गया है। ये एक ओपन-एंडेड रिटायरमेंट सॉल्यूशन-ओरिएंटेड स्कीम है। इसमें पांच साल या रिटायरमेंट की आयु तक (जो भी पहले हो) लॉक-इन रहेगा।

Image

पीजीआईएम इंडिया रिटायरमेंट फंड का एनएफओ खुला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया पीजीआईएम इंडिया रिटायरमेंट फंड का NFO
  • कम से कम 5000 रु का निवेश जरूरी
  • इक्विटी सेगमेंट में करेगा 100 फीसदी तक निवेश

PGIM India Retirement Fund NFO: पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड ने पीजीआईएम इंडिया रिटायरमेंट फंड लॉन्च किया है, जो एक ओपन-एंडेड रिटायरमेंट सॉल्यूशन-ओरिएंटेड स्कीम है जिसमें पांच साल या रिटायरमेंट की आयु तक (जो भी पहले हो) लॉक-इन रहेगा। यानी जो अवधि लागू होगी, उससे पहले आप पैसा नहीं निकाल सकेंगे। लॉक-इन पीरियड तब भी लागू होगा, जब कोई निवेशक पांच साल की अनिवार्य लॉक-इन अवधि या रिटायरमेंट की आयु, जो भी पहले हो, से पहले पीजीआईएम इंडिया रिटायरमेंट फंड से पैसा निकालकर पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड की ही किसी अन्य स्कीम में उसे निवेश करे। इस स्कीम का नया फंड ऑफर या एनएफओ 26 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 9 अप्रैल को बंद हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -

रिटायरमेंट का रखेगी ध्यान

इस स्कीम का इंवेस्टमेंट मकसद इक्विटी, इक्विटी-रिलेटेड इक्विपमेंट, REIT और InvITs और निश्चित आय वाली सिक्योरिटीज में निवेश करके निवेशकों को उनके रिटायरमेंट लक्ष्यों के लिहाज से पैसा कमाने में मदद करना है।

कम से कम कितना निवेश है जरूरी

स्कीम में न्यूनतम एप्लिकेशन राशि 5,000 रुपये है। उसके बाद 1 रुपये की गुणा में निवेश किया जा सकता है। मिनिमम एडिशनल अमाउंट 1,000 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये की गुणा में निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में एग्जिट लोड (तय अवधि से पहले पैसा निकालने पर लगने वाला चार्ज) जीरो होगा।

किस सेगमेंट में कितना होगा निवेश

इस स्कीम में इक्विटी और इक्विटी-रिलेटेड इक्विपमेंट्स में 75-100% निवेश किया जाएगा। वहीं डेब्ट सिक्योरिटीज और करेंसी मार्केट इक्विपमेंट में 0-25% निवेश किया जाएगा, जिसमें कैश, ट्राई-पार्टी रेपो और इक्विवेलेंट शामिल हैं। वहीं 10% तक पैसा REITs और InVITs में लगाया जाएगा।

क्या होता है एनएफओ

न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) किसी म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा पेश किए गए किसी भी नए फंड के लिए फर्स्ट सब्सक्रिप्शन ऑफरिंग को कहते हैं। ये किसी शेयर की लिस्टिंग से पहले लाए गए उसके आईपीओ जैसा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article