बिजनेस

Petrol-Diesel Sales: अप्रैल के पहले 15 दिनों में पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, पर डीजल की मांग में आई गिरावट

Petrol-Diesel Sales: 15 अप्रैल तक डीजल की मांग 9.5 प्रतिशत घटकर 31.4 लाख टन रह गई। पेट्रोल की कीमतों में कटौती की वजह से निजी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ने के कारण बिक्री बढ़ गई।

Image

पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, डीजल की मांग घटी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अप्रैल में अब तक पेट्रोल की बिक्री बढ़ी
  • डीजल की मांग में गिरावट दर्ज
  • एलपीजी की मांग 11.6 प्रतिशत घटी

Petrol-Diesel Sales: देश में पेट्रोल की खपत अप्रैल के पहले पखवाड़े (शुरुआती 15 दिन) में 7 प्रतिशत बढ़ गई जबकि डीजल की बिक्री में 9.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पब्लिक सेक्टर की पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। भीषण गर्मी के मौसम की शुरुआत से पहले पेट्रोल और डीजल बिक्री के संबंध में परस्पर विरोधी आंकड़े सामने आए हैं। तीनों पब्लिक सेक्टर की पेट्रोलियम कंपनियों का फ्यूल मार्केट के 90 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण है। आंकड़ों से पता चलता है कि एक से 15 अप्रैल के दौरान पेट्रोल की बिक्री बढ़कर 12.2 लाख टन हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 11.4 लाख टन थी।

ये भी पढ़ें -

डीजल की मांग घटी

15 अप्रैल तक डीजल की मांग 9.5 प्रतिशत घटकर 31.4 लाख टन रह गई। पेट्रोल की कीमतों में कटौती की वजह से निजी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ने के कारण बिक्री बढ़ गई। लेकिन फसल कटाई के मौसम के साथ गर्मी बढ़ने पर कारों में एयर कंडीशनिंग की मांग बढ़ने पर आगे चलकर डीजल की मांग बढ़ने का अनुमान है।

घटाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम

पिछले महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। इससे पहले दो साल तक ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। डीजल भारत में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन है, जो सभी पेट्रोलियम उत्पादों की खपत का लगभग 40 प्रतिशत है।

देश में कुल डीजल बिक्री में ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है। यह हार्वेस्टर और ट्रैक्टर सहित कृषि क्षेत्रों में उपयोग किया जाने वाला प्रमुख ईंधन है।

एलपीजी की मांग घटी

पेट्रोल की खपत में लगातार साल-दर-साल वृद्धि देखी जा रही है जबकि डीजल की खपत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन (एटीएफ) की बिक्री सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर 3,35,700 टन हो गई। पेट्रोल और डीजल की तरह, एटीएफ की मांग भी अब कोविड के पहले से अधिक हो चुकी है।

अप्रैल के पहले पखवाड़े में रसोई गैस एलपीजी की बिक्री सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत बढ़कर 12 लाख टन हो गई। हालांकि, मासिक आधार पर एलपीजी की मांग 11.6 प्रतिशत घटी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article