Petrol Rate Today, 14 October 2022: महंगाई और मंदी की आशंका से भारतीय जनता परेशान है। सिर्फ खाने-पीने का सामान ही नहीं, बल्कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत भी काफी ज्यादा है। देश में ईंधन का दाम अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil) से प्रबावित होता है। हालांकि 14 अक्टूबर को भारत के सभी शहरों और कस्बों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन यह अब भी काफी महंगा है। लेकिन अगर आप यह जानना चाहते हैं कि किन भारतीय मेट्रो शहरों और राज्यों की राजधानियों में आज पेट्रोल सबसे सस्ता मिल रहा है, तो इधर आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
इन जगहों पर सबसे सस्ता मिल रहा है पेट्रोल
भारत के कई मेट्रो शहरों और राज्यों की राजधानियों में पेट्रोल 100 रुपये से नीचे मिल रहा है। आज नई दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, चंडीगढ़ और लखनऊ में पेट्रोल सबसे सस्ता है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 96.72 रुपये चुका रहे हैं। गुरुग्राम में यह 97.01 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, नोएडा में इसकी कीमत 96.76 रुपये प्रति लीटर है, चंडीगढ़ में एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.20 रुपये प्रति लीटर है और लखनऊ में ग्राहकों के लिए एक लीटर पेट्रोल 96.62 रुपये का है।
21 मई से नहीं बदले हैं दाम
जून में अपने चरम पर पहुंचने के बाद से वैश्विक कच्चे तेल की कीमत में उल्लेखनीय गिरावट के बावजूद, भारत की कंपनियों ने लगभग चार महीनों से दैनिक मूल्य संशोधन लागू नहीं किया है। तेल कंपनियों ने 21 मई 2022 से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। तब सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमत सितंबर में 22 फीसदी गिरकर 90.71 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो जून में 116.01 डॉलर के रिकॉर्ड पर थी। हालांकि, ओएमसी की ओर से जुलाई और सितंबर तिमाही के लिए घाटे की घोषणा करने का अनुमान है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल की कीमतें चढ़ते समय तेल निगमों को महत्वपूर्ण नुकसान हुआ था। पेट्रोल के मामले में भारतीय तेल निगमों को 20 से 25 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था।
