बिजनेस

Diesel Rate Today, 14 Oct 2022: यहां सबसे सस्ता मिल रहा है डीजल, अभी खरीद लें, कहीं हो ना जाए देर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 11:49 AM IST

Diesel Price Today (आज का डीजल का रेट), 14 October 2022: 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने डीजल पर उत्पाद शुल्क में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। भारत में तब से इसकी कीमत स्थिर है।

Image

Diesel Rate Today: यहां से अभी खरीद लें सबसे सस्ता डीजल, कहीं हो ना जाए देर

Photo : iStock

Diesel Rate Today, 14 October 2022: पिछले महीने आर्थिक गतिविधियों के जोर पकड़ने से और त्योहारी मौसम के करीब आने की वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में उछाल देखा गया है। पेट्रोलियम उद्योग के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधन डीजल की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले महीने 59.9 लाख टन डीजल की बिक्री हुई। यह सितंबर 2020 की तुलना में 23.7 फीसदी ज्यादा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कहां सबसे सस्ता डीजल मिल रहा है?

यहां मिल रहा है सबसे सस्ता डीजल

भारत के मेट्रो शहरों और राज्यों की राजधानियों की बात करें, तो इनमें से सबसे सस्ता डीजल चंडीगढ़ में मिल रहा है। चंडीगढ़ में एक लीटर डीजल के लिए लोग 84.26 रुपये चुका रहे हैं। इसके बाद बेंगलुरु में डीजल सबसे सस्ता यानी 87.89 रुपये प्रति लीटर है।

इन शहरों में भी कम है डीजल का दाम

नई दिल्ली में एक लीटर डीजल 89.62 रुपये, गुरुग्राम में 89.88 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में 89.93 रुपये प्रति लीटर और लखनऊ में डीजल का दाम (Diesel Price Today) 89.81 रुपये प्रति लीटर है।

देश में बढ़ी डीजल की मांग

उल्लेखनीय है कि अगस्त की तुलना में पिछले महीने डीजल की मांग में 1.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि जुलाई की तुलना में यह अगस्त में पांच फीसदी गिर गई थी। इस संदर्भ में सूत्रों का कहना है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश का मौसम खत्म होने की वजह से और एग्रीकल्चर गतिविधियों में तेजी आने की वजह से डीजल की मांग को समर्थन मिला है। इसके साथ ही त्योहारों का मौसम करीब आने से भी आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई और ईंधन की मांग बढ़ी।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article