बिजनेस

पाकिस्तान में आज से महंगा हुआ तेल, पेट्रोल 282 रुपये और मिट्टी का तेल 186 रुपये प्रति लीटर हुआ

Petrol Price in Pakistan: पाकिस्तान में आज से ईंधन के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। भारत के पड़ोसी देश में पेट्रोल 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 282 रुपये प्रति लीटर और केरोसिन 5.78 रुपये बढ़कर अब 186.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

Image

पाकिस्तान में आज से महंगा हुआ पेट्रोल और केरोसिन तेल, डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में पेट्रोल और केरोसिन के दाम में बढ़ोतरी
  • पेट्रोल 10 रुपये और केरोसिन 5.78 रुपये महंगा हुआ
  • रविवार से देशभर में लागू हुई नई कीमतें

Petrol Price in Pakistan: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में शनिवार को पेट्रोल के नए दाम का ऐलान कर दिया गया। पाकिस्तान में रविवार से पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल का दाम अब 272 रुपये से बढ़कर 282 रुपये लीटर हो गया है। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश में करेंसी की वैल्यू में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में पहले से आसमान छूती महंगाई से परेशान जनता की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

डीजल के दाम में नहीं हुआ किसी तरह का कोई बदलाव

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने देर रात एक लाइव टेलीकास्ट में पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि डीजल और हल्के डीजल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में डीजल का भाव 293 रुपये और हल्के डीजल का दाम 174.68 रुपये प्रति लीटर रहेंगे। पेट्रोल और डीजल के अलावा मुल्क में मिट्टी के तेल यानी केरोसिन के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। केरोसिन तेल के दाम 5.78 रुपये बढ़कर अब 186.07 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘नई कीमतें रविवार (16 अप्रैल) रात 12 बजे से प्रभावी होंगी।’’

पिछले 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी हैं पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें

वित्त मंत्री इशाक डार ने स्वीकार किया कि ये फ्यूल की कीमतों में ये बढ़ोतरी करना जरूरी था, क्योंकि पिछले 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़े हैं। बताते चलें कि पाकिस्तान सरकार हर हफ्ते पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों की समीक्षा करती है। पेट्रोलियम एक्सपोर्ट देशों के संगठन (ओपेक +) ने इस महीने की शुरुआत में उत्पादन में कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद से कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं।

पीटीआई इनपुट्स के साथ

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसिया author

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर... और देखें

End of Article