बिजनेस

Petrol Diesel Price: पेट्रोल की कीमतों में 5.30 रुपये का इजाफा, डीजल भी हुआ महंगा, इस कंपनी ने बढ़ाए रेट्स

Petrol Diesel Price Hike In India: Strait of Hormuz के बंद होने से और ईरान-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का असर अब भारत समेत पूरी दुनिया के ईंधन बाजार पर पड़ रहा है। ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने से एलपीजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, हालांकि यह बढ़ोतरी किसी सरकारी कंपनी के द्वारा नहीं, बल्कि एक निजी तेल कंपनी Nayara Energy के द्वारा की गई है।

Image

Petrol Diesel Price: पेट्रोल की कीमतों में 5.30 रुपये का इजाफा, डीजल भी हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

Photo : iStock

ईरान संकट के कारण एलपीजी के बाद अब पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। निजी ईंधन कंपनी Nayara Energy ने पेट्रोल के दाम में ₹5.30 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, हालांकि किसी भी सरकारी कंपनी IOC, BPCL और HPCL ने अभी तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर

Strait of Hormuz के बंद होने से और ईरान-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का असर अब भारत समेत पूरी दुनिया के ईंधन बाजार पर पड़ रहा है। ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने से पिछले कुछ हफ्तों से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

कई शहरों में ₹100 के पार कीमत

देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.46 प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जो सबसे अधिक है। वहीं मुंबई और कोलकाता में भी कीमतें ₹100 के ऊपर बनी हुई हैं। डीजल के मामले में भी हैदराबाद ₹95.70 प्रति लीटर के साथ शीर्ष पर है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम
शहरपेट्रोल कीमत (₹ प्रति लीटर)
हैदराबाद107.46
कोलकाता105.41
मुंबई103.54
बैंगलोर102.92
भुवनेश्वर101.19
चेन्नई100.80
गुरुग्राम95.57

पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें

ईंधन की संभावित कमी की खबरों के चलते कई राज्यों में लोग घबराकर पेट्रोल-डीजल स्टॉक कर रहे हैं। गुवाहाटी समेत असम के कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। वहीं LPG संकट के कारण गैस एजेंसियों और डिपो पर भी भीड़ बढ़ गई है।

प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

शहरडीजल कीमत (₹ प्रति लीटर)
हैदराबाद95.70
भुवनेश्वर92.77
चेन्नई92.39
कोलकाता92.02
बैंगलोर90.99
मुंबई90.03
नोएडा88.31
गुरुग्राम88.03

सरकार ने किया भरोसा, लेकिन डर बरकरार

सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों के कारण लोगों में घबराहट बनी हुई है और वे तेजी से ईंधन भरवा रहे हैं।

आगे और बढ़ सकते हैं दाम

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव जारी रहता है, तो ईंधन की कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में आम लोगों की जेब पर इसका असर और बढ़ने की संभावना है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article