बिजनेस

Petrol Diesel LPG Price Today (07 April 2026): दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, नॉएडा, जयपुर, मुंबई, इंदौर समेत जानें आज के पेट्रोल डीजल प्रति लीटर और एलपीजी का रेट

Petrol Diesel LPG Price Today (07 April 2026) आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: ईरान इजराइल के बीच छिड़ी जंग के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Image

Petrol Diesel LPG Rate

Petrol Diesel LPG Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: भारतीय मध्यम वर्ग और वाहन मालिकों के लिए आज यानी 7 अप्रैल 2026 की सुबह राहत भरी खबर लेकर आई है। ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। लंबे समय से बनी यह स्थिरता आम आदमी की जेब के लिए सुकून देने वाली है, खासकर ऐसे समय में जब खाने-पीने की चीजों के दाम अक्सर उतार-चढ़ाव भरे रहते हैं। दिल्ली से लेकर पोर्ट ब्लेयर तक, ईंधन की कीमतें अपने पुराने स्तर पर ही टिकी हुई हैं। हालांकि, इस शांति के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बड़ी हलचल सुलग रही है, जो आने वाले दिनों में आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। वहीं, ग्लोबल सप्लाई चेन टूटने की वजह से एलपीजी के रेट में भी हाल ही में बदलाव हुआ है, ऐसे में आइए जानते हैं आज आपके शहर में एलपीजी और पेटोल डीजल का रेट क्या है?

आपके शहर में पेट्रोल डीजल का रेट

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4592.02
बेंगलुरु102.9290.99
चेन्नई100.8092.39
पटना105.1892.04
जयपुर104.8890.36
पोर्ट ब्लेयर82.4678.05
तिरुवनंतपुरम107.4896.48
लखनऊ94.6587.76

आज एलपीजी का रेट

LPG gas Cylinder

LPG gas Cylinder

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
बेंगलुरु102.9690.99
चेन्नई101.2392.81
हैदराबाद107.5095.70

आज कच्चे तेल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दामों पर पड़ सकता है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, WTI क्रूड ऑयल 1.53% की बढ़त के साथ 114.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, वहीं ब्रेंट क्रूड भी 0.41% की तेजी के साथ 110.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों का 110 डॉलर के पार बने रहना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ती है और महंगाई का दबाव सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ता है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह तेजी जारी रहती है, तो घरेलू तेल कंपनियों के लिए भारत में ईंधन की कीमतों को स्थिर रख पाना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article