बिजनेस

सावधान! इन जगहों पर रहते हैं आप, तो गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाना पड़ेगा बड़ा महंगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 10:21 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 04 November 2022: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से तेल के रेट जारी हो चुके हैं। आज भी देश में ईंधन का दाम नहीं बदला है।

Image

Petrol-Diesel Rate Today: सावधान! गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाना पड़ेगा बड़ा महंगा

Photo : iStock

Petrol-Diesel Rate Today, 04 November 2022: ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमत (Crude Oil) घटती- बढ़ती रहती है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत कच्‍चे तेल पर ही निर्भर करती है क्योंके भारत इसका आयात करता है। हालांकि पिछले कई महीनों से इसमें बदलाव नहीं हुआ है। आज भारत में कई जगहों पर एक लीटर पेट्रोल 100 रुपये से भी महंगा बिक रहा है और एक लीटर डीजल के लिए लोग 90 रुपये से भी ज्यादा पैसे चुका रहे हैं। आइए जानते हैं भारत के किन मुख्य शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से महंगा है।

यहां मिल रहा है सबसे महंगा पेट्रोल (Petrol Rate Today)

कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हैदराबाद, जयपुर, पटना और त्रिवेंदरम में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 100 रुपये से भी ज्यादा का भुगतान करना पड़ रहा है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 106.03 रुपये, 106.31 रुपये और 102.63 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में एक लीटर 101.94 रुपये, भुवनेश्वर में 103.19 रुपये, हैदराबाद में 109.66 रुपये, जयपुर में 108.16 रुपये, पटना में 107.59 रुपये और त्रिवेंदरम में 107.40 रुपये में मिल रहा है।

यहां मिल रहा है सबसे महंगा डीजल (Diesel Rate Today)

डीजल की बात करें, तो आज कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, गुरुग्राम, भुवनेश्वर, हैदराबाद, जयपुर, पटना और त्रिवेंदरम में एक लीटर डीजल लोगों को 90 रुपये से भी ज्यादा का पड़ रहा है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर डीजल की कीमत क्रमश: 92.76 रुपये, 94.27 रुपये और 94.24 रुपये है। गुरुग्राम में इसके लिए लोग 90.05 रुपये चुका रहे हैं। भुवनेश्वर और हैदराबाद में एक लीटर डीजल क्रमश: 94.76 रुपये और 97.82 रुपये का है। जयपुर में 93.42, पटना में 94.36 और त्रिवेंदरम में 96.23 रुपये है।

राजधानी में इतनी है कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये से कम है और डीजल की कीमत मभी 90 रुपये से नीचे हैं। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 96.72 रुपये चुका रहे हैं। वहीं डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article