बिजनेस

फटाफट फुल करवा लें गाड़ी की टंकी, यहां मिल रहा है इतना सस्ता पेट्रोल और डीजल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 10:10 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 03 November 2022: भारत में लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। कई मेट्रो शहरों में पेट्रोल 100 रुपये से नीचे में मिल रहा है।

Image

Petrol-Diesel Rate Today: जल्दी फुल करवाएं गाड़ी की टंकी, यहां मिल रहा है सस्ता पेट्रोल और डीजल

Photo : iStock

Petrol-Diesel Rate Today, 03 November 2022: क्रूड ऑयल की कीमत में जारी उठा-पटक के बीच देश में पेट्रोल और डीजल अब भी पुराने स्‍तर पर ही बना हुआ है। देश के कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा में बिक रहा है। महंगाई दर अब भी च‍िंता का व‍िषय बनी हुई है। लेकिन कई ऐसी जगह भी हैं जहां ईंधन की कीमत कम है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में से पेट्रोल कहां 100 रुपये से कम में मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में से यहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल

आज नई दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, चंडीगढ़ और लखनऊ में आपको पेट्रोल सस्ते में मिल जाएगा। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 96.72 रुपये है। वहीं गुरुग्राम में इसके लिए आपको 97.04 रुपये चुकाने होंगे। नोएडा में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 97.00 रुपये चुका रहे हैं, चंडीगढ़ में एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.20 रुपये है। वहीं लखनऊ में ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.44 रुपये का भुगतान करना होगा।

प्रमुख शहरों में से यहां मिल रहा है सबसे सस्ता डीजल

डीजल की बात करें, तो कई ऐसे शहर हैं जहां एक लीटर डीजल आपको 90 रुपये से सस्ता मिल जाएगा। राजधानी दिल्ली में एक लीटर डीजल लोगों को 89.62 रुपये का पड़ेगा। गुरुग्राम में इसकी कीमत 89.91 रुपये है। बेंगलुरु में भी डीजल सस्ता है। यहां एक लीटर डीजल के लिए लोग 87.89 रुपये चुका रहे हैं। चंडीगढ़ में एक लीटर डीजल आपको 84.26 रुपये का पड़ेगा और लखनऊ में एक लीटर डीजल का दाम 89.64 रुपये है।

जल्द सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

उल्लेखनीय है कि देश में ईंधन की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर तक सस्ती हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल (Crude Oil) के साथ ही प्रोडक्ट दरों में गिरावट से रिटेल विक्रेताओं का मार्जिन पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर पॉजिटिव बन गया है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही डीजल पर 10 रुपये की अंडर-रिकवरी भी कम होगी।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article