बिजनेस

Petrol-Diesel Rate Today, 11 October 2022: क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव, लेकिन 143 दिनों से नहीं बदली पेट्रोल की कीमत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 10:39 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 11 October 2022: ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.5 फीसदी नीचे 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। WTI क्रूड हल्की कमजोरी के साथ 91 डॉलर के नीचे हैं।

Image

Petrol-Diesel Rate Today: आज देश में पेट्रोल सस्ता हुआ या महंगा?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इस साल अब तक क्रूड की कीमत 24 फीसदी बढ़ी है।
  • नवंबर से OPEC+ ग्लोबल सप्लाई में कटौती करेगा।
  • इस हफ्ते अमेरिकी महंगाई के आंकड़े जारी होंगे।

Petrol-Diesel Rate Today, 11 October 2022: 11 अक्टूबर 2022 को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। क्रूड ऑयल के दाम में उतार- चढ़ाव के बावजूद देश में 143 दिनों से ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जी हां, आज फिर से सरकारी सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की है। शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत 21 मई 2022 से स्थिर है। तब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने डीजल पर उत्पाद शुल्क में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके साथ ही पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 8 रुपये की कटौती की गई थी।

उल्लेखनीय है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) कंपनियां शामिल हैं।

राजधानी में इतना है पेट्रोल और डीजल का दाम

मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजधानी में (Latest Petrol, Diesel Price) एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है। वहीं यहां लोग एक लीटर डीजल के लिए 89.62 रुपये चुका रहे हैं। नोएडा की बात करें, तो यहां पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 97.18 रुपये चुका रहे हैं, जबकि डीजल 90.05 रुपये के भाव पर मिल रहा है। एनसीआर के अन्य शहरों में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 96.58 रुपये प्रति लीटर। यहां ग्राहकों को डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

अन्य प्रमुख शहरों में इतना है ईंधन का दाम

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें, तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी में डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 92.76 रुपये और 106.03 है। चेन्नई की बात करें, तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 102.63 रुपये और एक लीटर डीजल के लिए लोग 94.24 रुपये चुका रहे हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article