Budget 2023: मोदी सरकार ने अपना आखिरी पूर्ण बजट बुधवार को संसद में पेश कर दिया है। नौकरी पेशा लोगों को टैक्स से राहत मिली है। अब सात लाख तक के इनकम पर टैक्स नहीं देना होगा। वहीं रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट का आवंटन किया गया है। इसके अलावा रक्षा क्षेत्र में सरकार ने 5.9 लाख करोड़ का बजट रखा है। इस बजट को लेकर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हालांकि टैक्स के मुद्दे पर ज्यादातर लोगों ने खुशी जताई है।
नौकरीपेशा लोग खुश
टैक्स स्लैब में राहत मिलने से नौकरीपेशा वर्ग काफी खुश है। अब उसे सात लाख रुपये तक की आय पर टैक्स नहीं देना पड़ेगा। नौकरी पेशा लोग इसकी काफी समय से मांग कर रहे थे।
व्यापारी वर्ग
व्यापारी वर्ग ने इस बजट पर मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। व्यापारियों का मानना है कि सरकार ने शिक्षा से लेकर रेलवे तक के विकास के लिए अच्छा खासा फंड बजट रखा है, जिससे इन क्षेत्रों में काफी विकास होगा। इनसे व्यापारियों को भी फायदा होगा। टैक्स स्लैब में बदलाव का भी व्यापारी वर्ग ने स्वागत किया है। हालांकि 80C और 80D के मामले पर व्यापारियों ने थोड़ी नाखुशी जारी की।
क्या कहता है मध्यमवर्ग
इस बजट से मध्यमवर्ग ज्यादा खुश नहीं दिख रहा है। मध्यमवर्ग का कहना है कि यह बजट भी निराशा जनक ही रहा है। मध्यमवर्ग को इस बजट से कुछ ज्यादा हाथ नहीं लगा है।
क्या बोली महिलाएं
इस बजट को लेकर महिलाएं खुश दिखीं। दो लाख तक वाली बचत योजना को लेकर महिलाओं ने खुशी जाहिर की है। हालांकि महिलाओं का कहना है कि अगर इस बजट से रसोई सुधर जाती तो बजट और अच्छा हो जाता। महिलाएं भी टैक्स स्लैब वाले मुद्दे पर मोदी सरकार से खुश दिखीं।
