बिजनेस

Vodafone Idea: Vi पर एक्सपर्ट की राय सुनकर हो जाएंगे खुश, 22 रु का है टार्गेट, कराएगा 48% फायदा

Vodafone Idea Share Price Target: भसीन ने कहा कि 22 रुपये से कम पर वीआई के शेयर न बेचें... (यह भाव जरूर आएगा)। उनके अनुसार इस शेयर की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है। कैपिटल इंवेस्टमेंट ने इसे राहत या आत्मविश्वास को मजबूती दी है। ग्रुप अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

Image

वोडाफोन आइडिया के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Vi के शेयर खरीदने की सलाह
  • 22 रु तक जा सकता है शेयर
  • इस साल के अंत तक 22 रु पर जाएगा

Vodafone Idea Share Price Target: गुरुवार को वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयर में मजबूती दिख रही है। BSE पर 14.81 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 14.88 रु पर खुलने के बाद करीब डेढ़ बजे कंपनी का शेयर 0.07 रु या 0.47 फीसदी की मजबूती के साथ 14.88 रु पर ही है। अभी तक के कारोबार में ये 14.88 रु तक ऊपर गया है। इस बीच मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने वीआई के शेयर पर भरोसा जताया है। उन्होंने इसके लिए एक टार्गेट भी बताया है। आगे जानिए कहां तक जा सकता है वीआई का शेयर।

ये भी पढ़ें -

वीआई के शेयर खरीदने की सलाह

संजीव भसीन ने वोडाफोन आइडिया पर अपनी बुलिश राय दोहराई है। ईटी नाउ के साथ बातचीत में भसीन ने निवेशकों से वोडाफोन आइडिया के शेयर न बेचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कीमत पर वोडाफोन आइडिया के शेयर खरीदना एक अच्छा ऑप्शन है। उन्होंने भरोसा जताया कि आदित्य बिड़ला ग्रुप आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।

कितना रखा है टार्गेट

भसीन ने कहा कि 22 रुपये से कम पर वीआई के शेयर न बेचें... (यह भाव जरूर आएगा)। उनके अनुसार इस शेयर की कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है। कैपिटल इंवेस्टमेंट ने इसे राहत या आत्मविश्वास को मजबूती दी है। ग्रुप अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी पर बैंकों का कर्ज 4,000 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। अगले एक साल में कुछ और आउटेज होगा। लेकिन भसीन को लगता है कि ये वास्तव में EBITDA पॉजिटिव बनने की राह पर है। अगले एक साल में कैश फ्लो पॉजिटिव हो जाएगा।

कब तक जा सकता है 22 रु पर

भसीन के अनुसार वीआई का शेयर इस साल के अंत तक 22 रु तक जा सकता है। यानी ये मौजूदा स्तर करीब 48 फीसदी रिटर्न दे सकता है। टेलीकॉम ऑपरेटर वीआई ने हाल ही में अपना फॉलो-ऑन ऑफर (एफपीओ) पूरी किया, जिसके जरिए इसने 18,000 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता हासिल की।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article